70th Hyundai Filmfare Awards 2025: बेस्ट एक्टर का खिताब जीतकर भावुक हो गए अभिषेक बच्चन, स्टेज से उतरकर मां जया संग किया डांस

70th Hyundai Filmfare Awards 2025, Abhishek Bachchan On Winning Best Actor Award: गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित हुए 70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में बीते दिन अभिषेक बच्चन ने बेस्ट एक्टर का खिताब जीता। ये उनके 25 साल के करियर में पहला बेस्ट एक्टर का खिताब था, जिसे पाकर वह भावुक हो गए।

70th Hyundai Filmfare Awards 2025, Abhishek Bachchan On Winning Best Actor Award: गुजरात के अहमदाबाद के EKA Arena में 11 अक्टूबर को 70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 का भव्य आयोजन हुआ। इस अवॉर्ड नाइट को शाहरुख खान ने होस्ट किया, वहीं इस समारोह में कई बॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए। 70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में आलिया भट्ट से लेकर कार्तिक आर्यन जैसे कई बड़े सितारों ने अवॉर्ड अपने नाम किये। वहीं एक्टर अभिषेक बच्चन को भी 'आई वॉन्ट टू टॉक' के लिए बेस्ट एक्टर के खिताब से नवाजा गया। 25 साल के करियर में अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) का ये पहला बेस्ट एक्टर का खिताब था, जिसे पाकर वह भावुक नजर आए। उन्होंने बताया कि वह कई बार इस स्पीच के लिए प्रैक्टिस कर चुके हैं, साथ ही अपने परिवार के सामने ये खिताब लेना उनके लिए बहुत बड़ी बात है।

abhishek bachchan

फोटो क्रेडिट- फिल्मफेयर

70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) अपने हाथ में बेस्ट एक्टर का खिताब देखकर भावुक हो गए। उन्होंने कहा, "इस साल मैंने फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे कर लिये हैं और मैं बता नहीं सकता कि मैंने कितनी बार इस खिताब के लिए स्पीच की प्रैक्टिस की है। ये सपना था और मैं इसे पाकर बहुत विनम्र और प्रभावित महसूस कर रहा हूं। अपने परिवार के सामने इसे पाना मेरे लिए और भी खास है।" अभिषेक बच्चन को सपोर्ट करने के लिए जया बच्चन, नव्या नंदा और श्वेता बच्चन भी फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में मौजूद थे। बता दें कि अभिषेक बच्चन के अलावा 70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में कार्तिक आर्यन को भी 'चंदू चैंपियन' मूवी के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। कार्तिक आर्यन ने अवॉर्ड मिलने के बाद बताया कि ये दिन उनके लिए बिल्कुल सपने जैसा है।

End of Feed