इंडिया के बाद चीन में बजेगा विक्रांत मैसी की 12th Fail का डंका, इस बार टूटेगा 'दंगल' का रिकॉर्ड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 17, 2024, 02:26 PM IST

12th Fail Release in China: विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' को अब इंडिया के बाद चीन में रिलीज करने की तैयारी शुरू कर दी है। फिल्म को चीन में 20 हजार से ज्यादा स्क्रीनों पर दिखाया जाएगा।

12th Fail Release in China: विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी विक्रांत मैसी की लीड रोल वाली फिल्म '12वीं फेल' को लोगों ने काफी पसंद किया था। बेहद कम बजट में बनी विक्रांत मैसी की इस फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म की कमाई देखने के बाद हर कोई हैरान हो गया था। फिल्म को बड़े पर्दे के बाद ओटीटी पर रिलीज किया गया था, जहां '12वीं फेल' आते ही छा गई थी। अब इन सब के बाद '12वीं फेल' के मेकर्स फिल्म को चीन में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं पूरा मालमा क्या है।

12th Fail Release in China

Instagram

चीन में रिलीज होगी '12वीं फेल'

एक्टर विक्रांत मैसी ने फिल्म '12वीं फेल (12th Fail)' में धांसू एक्टिंग कर सबका दिल जीत लिया था। फिल्म की रिलीज के बाद से इसकी कहानी को लेकर खूब चर्चा हुई थी। फिल्म को देखने के लिए काफी संख्या में लोग सिनेमाघर भी पहुंचे थे, जिसके चलते विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी। अब इंडिया के बाद फिल्म को चीन में रिलीज करने की तैयारी चल रही है। माना जा रहा है कि विक्रांत मैसी की ये फिल्म चीन में भी बंपर कमाई करने वाली है। विक्रांत मैसी ने बताया कि फिल्म '12वीं फेल' को 20 हजार से ज्यादा स्क्रीनों पर दिखाया जाएगा। आपको बता दें पहले भी कई फिल्में चीन में रिलीज हो चुकी हैं। आमिर खान की 'दंगल' चीन में जमकर कमाई भी की थी।

End of Feed