12th Fail: विधू विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra) की 12वीं फेल ने बॉक्सऑफिस पर ताबड़ तोड़ कमाई की है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म को रिलीज हुए 100 दिन से ज्यादा हो गए है। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी थी। इस पार्टी में पूरी टीम शामिल हुई थी। फिल्म में विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) और मेधा शंकर (Medha Shankar) मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में दोनों कलाकारों ने शानदार काम किया है। विक्रांत मैसी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि ये फिल्म उनके करियर के लिए रीस्टार्ट मूमेंट थी। अब फिल्म के को-राइटर जसकुंवर कोहली ने पोस्ट शेयर कर इमोशनल किस्सा सुनाया है।
Vikrant Massey (credit pic: instagram)
जसकुंवर ने कहा, हम रिजल्ट के दिन का आखिरी सीन शूट कर रहे थे। उस दिन विक्रांत बार-बार अपने घुटनों पर गिरकर रोए जा रहे थे। उन्हें उस तरह से देखकर मैं हैरान रह गया था। शूट के दौरान विक्रांत बार-बार कह रहे थे कि मैं भी यहां तक बिना ऑक्सीजन के पहुंचा हूं। वो भी नंगे पैर।
शूट खत्म होने के बाद भी विक्रांत लगातार रो रहे थे। एक्टर ने कहा कि मुझे भी यहां तक पहुंचने में 19 साल लग गए। मैं भी यहां तक बिना ऑक्सीजन के पहुंचा हूं। वो भी नंगे पैर। ये मेरी भी कहानी है। जसकुवर ने फिल्म के सेट से फोटो शेयर करते हुए लिखा, ये कहानी सिर्फ आईपीएस मनोज शर्मा की ही नहीं विक्रांत मैसी की भी है। 12वीं फेल के बाद विक्रांत मैसी को अच्छे प्रोजेक्ट्स ऑफर हो रहे हैं। एक्टर राजकुमार हिरानी के अपकमिंग प्रोजेक्ट में नजर आएंगे।
