LIVE

KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 4: केजीएफ चैप्टर 2 की कमाई चार दिन में 500 करोड़ के पार, जानिए पहले पार्ट ने की थी कितनी कमाई

KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 4: एक्टर यश और संजय दत्त स्टारर फिल्म केजीएफ- चैप्टर 2 हाल ही में रिलीज हुई थी। फिल्म रिलीज के बाद से ही शानदार कमाई करते हुए अब तक कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Apr 18, 2022, 17:49 IST
Follow on Google News
KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 4: केजीएफ चैप्टर 2 की कमाई चार दिन में 500 करोड़ के पार, जानिए पहले पार्ट ने की थी कितनी कमाई
Photo Credit: Times of India

KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 4: एक्टर यश और संजय दत्त स्टारर फिल्म केजीएफ- चैप्टर 2 हाल ही में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है और यह लगातार बेहतरीन कमाई की तरफ बढ़ते हुए नए रिकॉर्ड बना रही है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में फिल्म ने अब तक बाहुबली समेत कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त के साथ- साथ एक्ट्रेस रवीना टंडन भी नजर आ रही हैं, जबकि फिल्म के पहले भाग में ये दोनों एक्टर्स फिल्म का हिस्सा नहीं थे। जानें फिल्म के बॉक्स ऑफिश कलेक्शन से लेकर इसकी स्टार कास्ट की फीस और अन्य कई बातों के बारे में। 

APR 18, 2022 17:45 IST

नए ट्रेंड सेट कर सकती है KGF-2

फिल्म को 4 दिन के लॉन्ग वीकेंड का भी फायदा हुआ है, कोविड के बाद सबसे ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होने के कारण भी फिल्म की कमाई आसमान छू रही है। उम्मीद यही की जा रही है कि फिल्म आने वाले दिनों में कई नए रिकॉर्ड्स बना सकती है और नए ट्रेंड सेट कर सकती है।

APR 18, 2022 17:20 IST

540 करोड़ का कलेक्शन

KGF-2 साउथ और नॉर्थ दोनों ही बेल्ट में कमाल कर रही है। 4 दिन में फिल्म ने दुनियाभर में 540 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, सिर्फ हिन्दी वर्जन ने ही अब तक 193 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

APR 18, 2022 16:42 IST

KGF-2 के हिंदी वर्जन के रिकॉर्ड 

बॉक्स ऑफिस का पर रॉकी भाई का हथोड़ा ताबड़तोड़ चल रहा है। फिल्म लगातार बड़े रिकॉर्ड तोड़ रही है। केजीएफ 2 ने अब तक 29 रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

हिंदी वर्जन के रिकॉर्ड- 
हिंदी बेल्ट में बेस्ट ओपनिंग
हिंदी बेल्ट में रिकॉर्ड वीकेंड कलेक्शन
हिंदी बेल्ट में एक दिन में सबसे ज्यादा कलेक्शन
हिंदी बेल्ट में दूसरे दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन
हिंदी बेल्ट में संडे पर सबसे ज्यादा कलेक्शन
हिंदी बेल्ट में चार दिन में सबसे ज्यादा कलेक्शन

APR 18, 2022 16:17 IST

कैसी है KGF-2 फिल्म की कहानी?

'केजीएफ चैप्टर 2' की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां इस फिल्म का पहला भाग खत्म हुआ। रॉकी काफी बड़ा भी हो गया है और समझदार भी। उसका सपना है कि वह सोने के व्यापार पर राज करे और इसी काम में वह अग्रसर भी है। कहानी में जैसा कि अभिनेता यश के किरदार रॉकी ने अपनी मरती हुई मां से वादा किया था कि वह गरीबी में अपना दम नहीं तोड़ेगा। दूसरे भाग में भी वह अपना वादा पूरा करता नजर आ रहा है तो वहीं संजय दत्त फिल्म में मुख्य खलनायक अधीरा के किरदार में हैं।

APR 18, 2022 15:05 IST

इतना था केजीएफ 1 का कलेक्शन

केजीएफ के कलेक्शन की बात करें तो साल 2018 में रिलीज हुई ये फिल्म 80 करोड़ रुपए के बजट में बनी थी। फिल्म ने 250 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

APR 18, 2022 14:43 IST

दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म

केजीएफ- 2 इस हफ्ते दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी बड़ी फिल्म बन गई है। सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है 'फैंटास्टिक बीस्ट: द सीक्रेट्स ऑफ डंबलडोर'।
APR 18, 2022 14:16 IST

इस एक्ट्रेस ने ली यश से भी ज्यादा फीस

फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस लेने वाली हैं श्रीनिधि शेट्टी। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने यश से भी ज्यादा फीस चार्ज की है। फिल्म के लिए श्रीनिधि शेट्टी ने 30 करोड़ रुपये फीस ली है, उन्होंने फिल्म में रीना देसाई का रोल प्ले किया है, जो कि लीड एक्ट्रेस हैं। 

APR 18, 2022 13:58 IST

रवीना टंडन ने ली इतनी फीस

फिल्म में एक्ट्रेस रवीना टंडन भी अहम रोल में हैं। वो रामिका सेन नाम की महिला का रोल प्ले कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रवीना ने फिल्म के लिए 1.5 करोड़ रुपये लिए हैं। बता दें कि रवीना फिल्म के फर्स्ट चैप्टर में नहीं थीं।

APR 18, 2022 13:42 IST

रविवार को की इतनी कमाई

फिल्म ने हिंदी वर्जन के जरिए रविवार को 50.35 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके बाद इसकी अब तक की कुल कमाई (हिंदी) 193.99 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म डबल सेंचुरी से केवल एक कदम दूर है।
APR 18, 2022 13:12 IST

फिल्म के डायरेक्टर ने ली इतनी फीस

यश के बाद जिन्होंने सबसे ज्यादा फीस ली है वो फिल्म के डायरेक्टर और राइटर प्रशांत नील। जानकारी के मुताबिक उन्होंने 15 करोड़ रुपये फीस ली है।

APR 18, 2022 12:55 IST

संजय दत्त ने भी ली तगड़ी फीस

फिल्म में बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त अधीरा के रोल में हैं। संजय फिल्म में नेगेटिव रोल प्ले करते नजर आएंगे। जानकारी के मुताबिक एक्टर ने इस रोल के लिए 9 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। 

APR 18, 2022 12:30 IST

यश ने ली इतनी फीस

फिल्म में लीड रोल में नजर आ रहे एक्टर यश ने फिल्म में रॉकी (राजा कृष्णप्पा बैराया) का रोल प्ले किया है। खबरों की मानें तो उन्होंने फिल्म के लिए 25 करोड़ रुपये फीस ली है। वहीं फिल्म के चैप्टर 1 के लिए यश ने 15 करोड़ चार्ज किए थे, यानी इस बार उन्होंने 10 करोड़ रुपये ज्यादा लिए हैं। 

APR 18, 2022 11:58 IST

10 हजार स्क्रीन्स पर हुई रिलीज

जानकारी के मुताबिक ये फिल्म दुनियाभर में ये फिल्म 10 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। उत्तर भारत में केजीएफ 2 को 4400+, दक्षिण भारत में 2600+, विदेश में 1100 हिंदी और 2900 दूसरी भाषा की स्क्रीन केजीएफ 2 को मिली हैं। इस तरह कोरोना काल के बाद सर्वाधिक स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली फिल्म बन गई।

APR 18, 2022 11:29 IST

चौथे दिन कितनी रही कमाई

फिल्म ने चौथे दिम यानी रविवार के दिन 132.13 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे पहले गुरुवार को फिल्म ने 165.37 करोड़, दूसरे दिन यानि शुक्रवार को 139.25 करोड़, तीसरे दिन शनिवार को 115.08 करोड़ का कलेक्शन किया था।
APR 18, 2022 11:21 IST

चार दिन में 500 करोड़ के पार कमाई

केजीएफ- चैप्टर 2 ने कमाई के कई रिकॉर्ड बनाते हुए केवल चार दिन में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।

APR 18, 2022 11:20 IST

बाहुबली का ये रिकॉर्ड भी किया था ध्वस्त

केजीएफ- 2 ने फिल्म बाहुबली: द कॉन्क्लूजन की ओपनिंग कमाई का रिकॉर्ड भी तोड़ा था। केजीएफ- 2 की पहले दिन की कमाई 134.50 करोड़ रुपये थी जबकि बाहुबली: द कॉन्क्लूज ने 50 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी। हिंदी वर्जन में केजीएफ-2 की पहले दिन 53.95 करोड़ रुपये रही। वहीं दो दिन में हिंदी वर्जन के जरिए फिल्म ने 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया था।

APR 18, 2022 11:13 IST

बाहुबली: द कॉन्क्लूजन को छोड़ा पीछे

 फिल्म ने तीन दिन वीकेंड रिकॉर्ड बनाते हुए 141.50 करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही कमाई के मामले में फिल्म ने एस.एस राजामौली की फिल्म बाहुबली: द कॉन्क्लूजन को मात दे दी, जिसने 127 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 

APR 18, 2022 11:12 IST

पहले दिन से कर रही बेहतरीन कमाई

एक्टर यश और संजय दत्त स्टारर फिल्म केजीएफ- चैप्टर 2 हाल ही में रिलीज हुई है और रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है और पहले दिन से फिल्म बेहतरीन कमाई कर रही हैं।