Bigg Boss 16: शिव ठाकरे और निमृत कौर के बीच बढ़ी नजदीकियां! क्या टूट जाएगा अब्दु रोजिक का दिल?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 6, 2022, 09:21 AM IST

Bigg Boss 16; Shiv Thakare and Nimrit Kaur Ahluwalia: बिग बॉस के घर में अब एक नई लव स्टोरी बनती नजर आ सकती हैं। फैंस को लग रहा है कि निमृत और शिव एक दूसरे के बेहद नजदीक आ रहे हैं। एक तरह जहां अब्दू को निमृत पसंद हैं, वहीं अब यह लव का ट्राई एंगल तो नहीं बन जाएगा!

KEY HIGHLIGHTS
  • शिव और निमृत की बीच बढ़ रही हैं नजदीकियां।
  • दोनों को साथ देख अब्दू रोजिक को हुई जलन।
  • अंकित गुप्ता ने साजिद खान को नॉमिनेशन से बचाया।

Bigg Boss 16: बिग बॉस का यह सीजन लव स्टोरीज के लिए भी जाना जाएगा। जहां एक तरह गौतम विज और सौंदर्या ने अपने रिलेशन को खुलकर स्वीकार किया था, वहीं शालीन भनोट और टीना दत्ता एक दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताते हैं, लेकिन समय-समय पर ऐसे रिएक्ट करते हैं मानो रिलेशनशिप में हों। इस बीच अब घर में एक नई लव स्टोरी पनपती नजर आ रही है। शिव ठाकरे और निमृत कौर आहलूवालिया कई मौकों पर एक दूसरे के बेहद नजदीक आ रहे हैं। कई बार यह नोटिस किया जा चुका है कि यह दोनों कंटेस्टेंट एक साथ काफी कम्फर्टेबल भी महसूस करते हैं।

Bigg Boss 16: शिव ठाकरे और निमृत कौर के बीच बढ़ी नजदीकियां! क्या  टूट जाएगा अब्दु रोजिक का दिल?

यह हर कोई जानता है कि अब्दू रोजिक टीवी एक्ट्रेस निमृत कौर आहलूवालिया को अपना क्रश बताते हैं, निमृत के साथ ही बाकि घर वाले भी इस बात को मजाक में ही लेते हैं। क्या शिव और निमृत को पास आते देख अब्दु का दिल टूट जाएगा।

End of Feed