'Maa Behen' में माधुरी दीक्षित की Ravi Kishan ने की तारीफ, बोले 'वो कोई नखरा नहीं...'

Ravi Kishan Praise Madhuri Dixit: बॉलीवुड एक्टर रवि किशन की फिल्म 'मां बहन' को लोगों ने काफी पसंद किया है। इस मूवी में रवि किशन ने माधुरी दीक्षित के काम की जमकर तारीफ की है।

Ravi Kishan Praise Madhuri Dixit: एक्टर-पॉलिटिशियन रवि किशन (Ravi Kishan) कई वजह से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 'मां-बहन' रिलीज हुई है। इस मूवी में रवि किशन को अहम रोल में देखा जा रहा है। खास बात यह है कि फिल्म 'मां बहन' में रवि किशन के साथ माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और धरना दुर्गा सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं। हाल ही में एक पोर्टल से बात करते हुए रवि किशन ने माधुरी दीक्षित की जमकर तारीफ की है। उन्होंने यह भी बताया कि माधुरी जी का जमीन से जुड़ा और सरल व्यवहार कैसे फिल्म की सफलता में मददगार बना। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: माधुरी दीक्षित की वजह से कई एक्टर्स ने ठुकराई थी 'Dil To Pagal Hai', करिश्मा कपूर ने किया खुलासा)

Ravi Kishan on Madhuri Dixit

रवि किशन की माधुरी दीक्षित की तारीफ (Pic Credit: Instagram)

माधुरी दीक्षित की रवि किशन ने की तारीफ

NDTV से बात करते हुए रवि किशन ने बताया कि माधुरी दीक्षित ने सेट पर कोई नखरे नहीं किए थे और उनका बर्ताव भी बहुत अच्छा था। बहुत बड़ी स्टार होने के बावजूद माधुरी ने कभी स्टारडम को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि अगर माधुरी नखरें करती तो फिल्म पूरी ही नहीं होती और न ही सफल होती। रवि किशन ने आगे कहा, 'अगर उन्होंने सेट पर नखरे दिखाए होते तो धरना दुर्गा डर जाती, तृप्ति भी उनसे बहुत दबी हुई थी लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ महसूस होने नहीं दिया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Cocktail 2' में नहीं होगी 'थ्रीसम' और 'लेस्बियन स्टोरी', Kriti Sanon ने किया कन्फर्म)

रवि किशन ने आगे यह भी बताया कि माधुरी दूसरों के काम के बारे में हमेशा जानती रहती थीं और अपडेट रहती थीं। यह चीजें बहुत मदद करती हैं। उन्होंने कहा कि आमतौर पर एक्ट्रेसेस असुरक्षित होती हैं लेकिन 'मां बहन' के सेट पर ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ। वहां हर किसी को अपना-अपना स्पेस मिला हुआ था।

End of Feed