Ravi Kishan Files Complaint: पॉपुलर एक्टर और सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में वो होम फ्रॉम वर्क (Home From Work) वाले बयान की वजह से चर्चा में आ गए थे। हालांकि बाद में उन्होंने इस बारे में सफाई दी। अब एक बार फिर से रवि किशन सुर्खियों में आ गए हैं। रवि किशन ने अपने खिलाफ फैलाए जा रहे आपत्तिजनक और मानहानि वाले बयानों को लेकर केस दर्ज कराया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-'मैं महादेव की कसम खाकर...' अपने 'होम फ्रॉम वर्क' वाले बयान पर Ravi Kishan ने तोड़ी चुप्पी)
रवि किशन ने दर्ज कराया केस (pic credit-instagram)
रवि किशन ने दर्ज कराया केस (pic credit-instagram)
रवि किशन ने दर्ज कराया केस
भोजपुरी स्टार और सांसद रवि किशन अक्सर अपने मजेदार अंदाज और वायरल बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस बार वह एक गंभीर मामले की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। खबर है कि रवि किशन ने अपने खिलाफ फैलाए जा रहे आपत्तिजनक और मानहानि वाले बयानों को लेकर केस दर्ज कराया है। गोरखपुर से सांसद रवि किशन का कहना है कि कुछ लोग जानबूझकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके मुताबिक, गोरखपुर क्षेत्र में उनके निजी जीवन और राजनीतिक छवि को लेकर गलत बातें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इस मूवी में नजर आएंगे रवि किशन
एफआईआर के अनुसार, कुछ लोग रवि किशन के खिलाफ झूठे और अपमानजनक बयान फैलाकर उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। शिकायत में कहा गया है कि यह सब उनकी साख खराब करने और लोगों के बीच गलत माहौल बनाने के इरादे से किया जा रहा है। वर्क फ्रंट की बात करें तो रवि किशन जल्द ही फिल्म मां बहन में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी भी दिखाई देंगी। फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है। इसके अलावा रवि किशन कार्तिक आर्यन की फिल्म नागजिला में भी विलेन के किरदार में नजर आ सकते हैं।
