गले में मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर...Rani Chatterjee ने लगाए ठुमके, तारीफ करते हुए फैन्स ने की कमेंट्स की बौछार

Rani Chatterjee Dance Video: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी मेहनत के दम पर नाम कमा चुकीं एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में रानी चटर्जी मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने दिखाई दे रहा है।

Rani Chatterjee Dance Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) आए दिन चर्चा में रहती हैं। रानी चटर्जी की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फैन्स के बीच हमेशा लाइमलाइट में बने रहने के लिए रानी चटर्जी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियोज और फोटोज पोस्ट करती है। इस बार भी रानी चटर्जी ने अपना डांस वीडियो शेयर कर फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। वीडियो में रानी चटर्जी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

Rani Chatterjee

रानी चटर्जी के ठुमकों पर फिदा हुए फैन्स

सलमान खान और शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'करण-अर्जुन' के गाने 'एक मुंडा मेरी उम्र का' पर रानी चटर्जी ने डांस करते हुए वीडियो पोस्ट किया है। पीले और लाल रंग की साड़ी में रानी चटर्जी बेहद खूबसूरत और प्यारी लग रही हैं। इस वीडियो में रानी चटर्जी के गले मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर नजर आ रहा है। रानी चटर्जी के ठुमकों ने फैन्स को दीवाना बना दिया है। एक यूजर ने रानी चटर्जी की तारीफ करते हुए लिखा, 'आप बहुत प्यारी हैं दीदी।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'आपकी स्माइल बहुत ज्यादा प्यारी है।'

End of Feed