भोजपुरी

Harmuniya Song: श्रुति राव के साथ वायरल हुआ Khesari Lal Yadav का नया गाना, बार-बार देखा गया वीडियो

Harmuniya Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नया गाना 'हरमुनिया' यूट्यूब की दुनिया में गर्दा उड़ा रहा है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ श्रुति राव भी नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री खूब पसंद की जा रही है।

Image

Harmuniya Bhojpuri Song

Harmuniya Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपनी एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग के लिए भी जाने जाते हैं। उनके नए-नए गाने आए दिन यूट्यूब पर छाए रहते हैं। इन गानें के वायरल होने की एक वजह और भी है वो खेसारी लाल यादव की लोकप्रियता है। इस बार भी खेसारी लाल यादव के नए गाने 'हरमुनिया' (Bhojpuri Song Harmuniya) ने यूट्यूब की दुनिया में धमाल मचा दिया है। इस गाने ने खेसारी लाल यादव के फैन्स का ध्यान भी अपनी ओर आकर्षित कर लिया है।

खेसारी लाल यादव के इस गाने को मेकर्स ने 12 जनवरी के दिन रिलीज किया था। यह गाना अभी भी यूट्यूब पर लोगों के बीच ट्रेंड कर रहा है। वीडियो में खेसारी लाल यादव हरमुनिया बजाते नजर आ रहे हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ एक्ट्रेस श्रुति राव नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री ने लोगों को इम्प्रेस करने में सफल रही है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने के म्यूजिक ने लोगों को दीवाना बना दिया है।

खेसारी लाल यादव ने इस गाने को खुशी कक्कड़ के साथ मिलकर गाया है। इस गाने के लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है और केआरके यादव ने इसे कंपोज किया है। खेसारी लाल यादव के इस गाने को कृष्णा-अमृत फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर बनाया गया है। वैसे आपको खेसारी लाल यादव और श्रुति राव का ये गाना कैसा लगा? इस बारे में अपनी राय कमेंट्स के जरिए जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article