Pawan Singh Jyoti Singh Fight: ज्योति सिंह का पवन सिंह पर गंभीर आरोप, बोली "मां ना बन जाऊं, इसलिए पिल्स खिलाई..."

Pawan Singh Jyoti Singh Fight: पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने ताजा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खुलासा किया है कि उनके पति उन्हें पिल्स खिलाते थे ताकि वो प्रेग्नेंट न हो जाएं। ज्योति सिंह ने ये भी दावा किया है कि एक दफा वो इतनी परेशान हो गई थीं कि उन्होंने नींद की गोलियां खा लीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था।

Pawan Singh Jyoti Singh Fight: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उनकी घरेलू लड़ाई एक दिन इतनी बड़ी हो जाएगी की कई दिनों तक खबरों में छायी रहेगी। पवन सिंह ने कुछ देर पहले ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अपने पक्ष की बात लोगों के सामने रखी और कहा कि वो एक शांतिमय शादीशुदा जिंदगी चाहते हैं लेकिन वो उनके नसीब में नहीं हैं। पवन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये भी कहा कि वो पिता बनना चाहते हैं लेकिन उनके जीवन में जो महिला है, उसके साथ ये संभव नहीं है। पवन सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जनभावनाएं उनके साथ होना शुरू हुई थीं लेकिन तुरंत ही उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उनको बेनकाब करने का काम कर डाला। ज्योति सिंह ने मीडिया से बात करते हुए खुलासा किया है कि पवन सिंह पिता नहीं बनना चाहते थे, जिस कारण उन्हें अबॉर्शन पिल्स खिलाते थे।

Pawan Jyoti

Image Source: Jyoti Singh

ज्योति सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, 'जो इंसान बच्चों के लिए तरसता है, क्या वो अपनी पत्नी को बच्चा मारने की गोली खिला सकता है। जब पवन जी मुझे दवाइयां खिलाते थे तब मुझे टॉर्चर भी किया जाता था। वो मेरा गर्भपात कराते थे, जिससे परेशान होकर मैने एक दफा नींद की कई सारी गोलियां खा ली थीं। इसके बाद मेरी तबियत खराब हो गई और मुझे अस्पताल में भी भर्ती कराया गया।'

End of Feed