Pawan Singh Jyoti Singh Fight: ज्योति सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ से लगाई न्याय की गुहार, पुलिस पर लगाया परेशान करने का आरोप

Pawan Singh Jyoti Singh Fight: भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह ने कुछ देर पहले ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पत्नी ज्योति सिंह पर राजनीतिक फायदा उठाने का आरोप लगाया था। इस पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने पुलिस पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप मढ़ा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर लगाया परेशान करने का आरोप
  • ज्योति ने पुलिस पर मढ़ा मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप
  • सीएम योगी से लगाई मदद की गुहार

    Pawan Singh Jyoti Singh Fight: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की जिंदगी इन दिनों किसी फिल्म से कम नजर नहीं आ रही है। हर दिन पवन सिंह की जिंदगी में नई-नई घटनाएं हो रही हैं, जिनकी वजह से खबरें बन रही हैं। पहले पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह अचानक उनके घर पहुंच गई, जिसके बाद इंटरनेट पर कुछ वीडियोज आग की तरह वायरल हुई। इसके बाद पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और फिर अपनी बात सही ढंग से लोगों के सामने रखने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस तक करनी पड़ी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पवन सिंह ने पत्नी ज्योति सिंह पर राजनीति से प्रेरित होने का आरोप लगाया और ये कहा कि वो विधायक बनना चाहती हैं, जिस कारण ये सारा ड्रामा कर रही हैं।

    Pawan Singh Jyoti Singh

    Image Source: Jyoti Singh/Files

    पवन सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अपनी बातें लोगों के सामने रख पाते और वो बातें लोगों को समझ आती उससे पहले ही उनकी पत्नी का एक वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैलने लगा है। इस पोस्ट में ज्योति सिंह ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो पवन सिंह पर ये आरोप लगाती नजर आ रही हैं कि वो अपनी पहुंच का गलत फायदा उठा रहे हैं और पुलिस के साथ मिलकर उन्हें परेशान कर रहे हैं। ज्योति सिंह ने इस वीडियो के जरिए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है।

    End of Feed