Pawan Singh on Marathi Controversy: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) अपने गानों के साथ-साथ बेबाक बयान की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। इसी बीच पवन सिंह ने महाराष्ट्र में चल रहे हिंदी-मराठी भाषा विवाद पर खुलकर अपनी बात रखी है। पवन सिंह ने कुछ ऐसा बोल दिया है जिसकी वजह एक्टर सुर्खियों में आ गए हैं। पवन सिंह का ये बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पवन सिंह के इस बयान को लेकर खूब चर्चा हो रही है। तो चलिए जानते हैं पवन सिंह ने क्या बयान दिया है, जिसको लेकर इतनी खबरें आ रही हैं।
Image Source: Pawan Singh/ Instagram
पवन सिंह ने दिया ये बयान
एक्टर पवन सिंह एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। पवन सिंह ने ऐसा बयान दिया है जिसकी वजह से एक्टर काफी खबरों में आ गए हैं। पवन सिंह ने हाल ही में इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान पवन सिंह ने हिंदी-मराठी विवाद पर अपनी राय रखी है। पवन सिंह ने कहा कि 'मुझे मराठी नहीं आती है। मेरा बंगाल में जन्म हुआ, मुझे बांग्ला तक नहीं आती है। मुझे लगता है कि मैं बांग्ला भी नहीं सीख पाऊंगा, इसलिए नहीं बोलता हूं। मुझे हिंदी बोलने का हक है। जो महाराष्ट्र में रहते हैं, वहां काम करते हैं तो मराठी आनी ही चाहिए ये तो कोई बात नहीं हुई। ये तो अहंकार और घमंड वाली बात है। मैं काम करने मुंबई जाऊंगा, ज्यादा से ज्यादा ये लोग क्या करेंगे, जान से मार देंगे? मरने से डर नहीं लगता है। ऐसे मामले में अगर आदमी मारा जाएगा तो शहीद हो जाएगा। मराठी नहीं आती है, नहीं बोलता हूं, चाहे मुझे जान से मार दो।'
वायरल हो रहा है बयान
पवन सिंह का ये बयान खूब वायरल हो रहा है। पवन सिंह के इस बयान की खूब तारीफ की जा रही है। लोगों ने कहा हमें ऐसे ही स्टार्स की जरूरत है। पवन सिंह के इस बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
