Pawan Singh Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। पवन सिंह का विवादों से भी गहरा नाता रहा है। अब एक बार फिर से सभी लोग पवन सिंह की ही बातें कर रहे हैं। हाल ही में पवन सिंह ने अपना 40 वां बर्थडे मनाया। इस दौरान सभी लोगों ने पवन सिंह पर प्यार लुटाया। इस बीच पवन सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।
pic credit- jyoti singh instagram
ज्योति सिंह ने शेयर किया वीडियो
भोजपुरी स्टार पवन सिंह की वाइफ ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक क्लिप शेयर किया है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए हैं। क्लिप शेयर करते हुए ज्योति सिंह ने पवन सिंह को बर्थडे विश किया है। हालांकि लोगों की नजरें क्लिप पर टिक गई है। पहले तो लोग पवन सिंह को देखकर हैरान हो गए हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'भैया नशे में है आज तो। वीडियो को देखकर लोग ये दावा कर रहे हैं कि पवन सिंह नशे में है। वहीं फिर लोगों की नजर उनके साथ खड़ी एक महिला पर टिक गई। दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये कौन है पवन सिंह ने फिर से शादी कर ली क्या।' बता दें कि पवन सिंह के साथ जो महिला खड़ी है उनका नाम महिमा सिंह है। हालांकि जिस तरह से वो पवन सिंह को केक खिल रही है वो चर्चा का विषय बन गया है।
पवन सिंह और ज्योति सिंह का विवाद
बताते चलें कि पवन सिंह ने पहली शादी नीलम सिंह से की थी। हालांकि नीलम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस वजह से पवन सिंह को तगड़ा झटका लगा था। बाद में पवन सिंह और अक्षरा सिंह करीब आ गए। दोनों एक दूसरे से शादी करने वाले थे, फिर कुछ ऐसा हुआ कि पवन और अक्षरा के रास्ते अलग हो गए। इसके बाद पवन सिंह ने ज्योति सिंह से शादी कर ली। हालांकि अब दोनों के बीच विवाद हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो पवन सिंह और ज्योति सिंह जल्द ही तलाक लेने वाले हैं।
