Pawan Singh Post: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर से विवादों में आ गए हैं। हाल ही में ज्योति सिंह, पवन सिंह के घर पहुंची थीं, जहां हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ था। ज्योति ने आरोप लगाया कि पवन ने पुलिस बुलाई है और उन्हें धमकाया जा रहा है। उन्होंने जनता से न्याय की मांग की है और कहा है कि उन्हें बेइज्जत किया जा रहा है। इस मामले पर अब पवन सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। पवन सिंह का पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। आइए नजर डालते है इस पोस्ट पर...
Pic Credit- Pawan Singh/ Jyoti Singh (instagram)
पवन सिंह ने कही ये बात
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए ज्योति सिंह को करारा जवाब दिया है। पवन सिंह ने लिखा, 'मैं अपने जीवन में एक ही बात जानता हूं कि जनता मेरे लिए भगवान है क्या मैं आप सब को ठेस पहुंचाउंगा जिनके बदौलत मैं यहां तक पहुंचा हूं। ज्योति सिंह जी क्या आप मेरे सोसाइटी में आई तो मैंने ससम्मान आपको अपने घर पर नहीं बुलाया और करीब 1:30 घंटे हमलोगों के बीच बात हुई। आपके बस यही रट लगा रही थी कि मुझे चुनाव लड़वा दीजिए, जो कि मेरे हाथ में नहीं है। समाज में ये भ्रम फैलाया गया कि मैंने पुलिस बुलाई जबकि सच्चाई यह है कि पुलिस सुबह से वहां इसलिए मौजूद थी ताकि जो भी हो उनके मौजूदगी में हो, कहीं भी आपके साथ आए लोगों द्वारा या किसी और के द्वारा कोई अनहोनी ना हो।'
पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी
बताते चलें कि पवन सिंह की पहली शादी 2014 में नीलम सिंह से हुई थी। लेकिन शादी के एक साल बाद ही नीलम ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद 2018 में पवन सिंह ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की। पवन सिंह और ज्योति सिंह में पहले तो सबकुछ ठीक था लेकिन बाद में दोनों का रिश्ता बिगड़ गया। ज्योति सिंह से पहले पवन सिंह ने अक्षरा सिंह को डेट किया था। दोनों एक दूसरे से काफी प्यार करते थे हालांकि पवन सिंह के घरवालों को ये रिश्ता पसंद नहीं था, जिसकी वजह से पवन और अक्षरा का रिश्ता टूट गया।
