भोजपुरी

काराकाट सीट से हारने के बाद पवन सिंह ने फैंस से की खास अपील, उतारा खेसारी लाल यादव का कर्ज

Pawan Singh Promotes Khesari Lal Yadav film: बिहार के काराकाट सीट से हारने के बाद भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह ने फैंस से खास अपील की है। उन्होंने खेसारी लाल यादव की अपकमिंग फिल्म रंग दे बसंती का प्रमोशन किया है।

Image

pawan khesari lal yadav

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों चर्चा में है। पवन सिंह ने काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था, हालांकि वो जीत नहीं पाए। जानकारी के लिए बता दें कि भाजपा ने पहले पवन सिंह को आसनसोल से टिकट दिया था, लेकिन इस सीट से उनका चुनाव लड़ने का मन नहीं था। ऐसे में पवन सिंह ने पार्टी को टिकट वापस लौटा दिया था। पवन सिंह के लिए कई भोजपुरी स्टार्स ने प्रचार किया था। इस लिस्ट में खेसारी लाल यादव का नाम भी शामिल है। इस बीच अब पवन सिंह ने भी खेसारी लाल यादव को सपोर्ट कर दिया है।

पवन सिंह ने शेयर किया वीडियो

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल पवन सिंह ने खेसारी लाल यादव की अपकमिंग मूवी रंग दे बसंती का ट्रेलर साझा किया है। पवन सिंह ने खेसारी की मूवी का जोरदार प्रमोशन किया है। भोजपुरी के सुपरस्टार ने लिखा, 'आप सभी से विनती है कि मेरे भाई खेसारी लाल यादव जी कि फिल्म रंग दे बसंती को ढेर सारा प्यार दुलार और आशीर्वाद दीजिए।' पवन सिंह का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

भोजपुरी इंडस्ट्री में चलता है पवन सिंह का सिक्का

बताते चलें कि पवन सिंह का भोजपुरी इंडस्ट्री में दबदबा है। लोगों का ये मानना है कि जैसे सलमान खान बॉलीवुड पर राज करते हैं। उसी तरह भोजपुरी वर्ल्ड में पवन सिंह का सिक्का चलता है। भोजपुरी के सिंगर और एक्टर पवन सिंह फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। इस मामले में वो बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों को टक्कर देते हैं। बता दें कि पवन सिंह अपनी शानदार सिंगिंग के लिए जाने जाते हैं। उनके गानों पर यूपी-बिहार के लोग फिदा है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article