पावरस्टार Pawan Singh पर बन रही है बायोपिक, सामने आई बड़ी जानकारी

Pawan Singh Biopic: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच ये खबर सामने आई है कि पवन सिंह पर बायोपिक बन रही है।

Pawan Singh Biopic: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। आज बीजेपी (BJP) ने बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में सबसे पॉपुलर नाम भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह का है। अब सभी लोग पवन सिंह को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। इस बीच ये खबर सामने आई है कि पवन सिंह पर एक बायोपिक बनने वाली है, जिसकी तैयारियां शुरू हो गई है। आइए विस्तार से जानते है इस रिपोर्ट में....(टाइम्स नाव नवभारत पर ये भी पढ़ें-पवन सिंह ने गाया 'डकैत' का 'टच बडी' सॉन्ग, अदिवि शेष संग संग मचाया धमाल)

pawan singh biopic

पवन सिंह पर बन रही है बायोपिक (pic credit-instagram)

पवन सिंह पर बन रही है बायोपिक

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की जिंदगी पर बायोपिक बनने जा रही है खास बात तो ये है कि इस बायपिक में वो बतौर एक्टर काम करते नजर आएंगे। हाल ही में पवन सिंह अपनी बायोपिक की शूटिंग के सिलसिले अपने पैतृक गांव पहुंचे। जैसे ही उनके गांव आने की खबर फैली, उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस वहां पहुंच गए। हर कोई अपने पसंदीदा स्टार की एक झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आया। फैंस की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा का भी अच्छा इंतजाम किया गया था। बायोपिक में दिखाया जाएगा कि कैसे एक आम गायक यूपी-बिहार का सबसे बड़ा स्टार बन गया।

End of Feed