भोजपुरी

41 साल की मोनालिसा ने स्विमिंग पूल में उतरकर लगाया बोल्डनेस का तड़का, फिगर पर टिक गई लोगों की निगाहें

Monalisa Bold Pics: भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अदाकारा मोनालिसा (Monalisa) ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेहद बोल्ड अंदाज में फोटोज शेयर की हैं। इन पिक्स को देखने के बाद मोनालिसा के फैन्स की धड़कन बढ़ गई हैं। फैन्स लगातार उनकी पिक्स पर कमेंट्स कर रहे हैं।

Image

Monalisa

Monalisa Bold Pics: भोजपुरी से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक में जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। मोनालिसा का अंदाज इतना कातिलाना है कि हर कोई घायल हो जाता है। बोल्डनेस के मामले में मोनालिसा बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेसेस को भी टक्कर देती हैं। इस बात की गवाही मोनलिसा का इंस्टाग्राम देता है। इस बीच भोजपुरी की क्वीन मोनालिसा ने इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है। भोजपुरी की बोल्डनेस क्वीन मोनालिसा की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वो किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। इन फोटोज में मोनालिसा ने सभी को घायल कर दिया है। आइए नजर डालते हैं मोनालिसा की लेटेस्ट फोटोज पर...

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा आए दिन अपने फैंस को विजुअल ट्रीट देती रहती हैं। इस बीच मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में मोनालिसा ने स्विमिंग पूल में उतरकर अपना जलवा बिखेरा है। मोनालिसा ने बोल्डनेस का ऐसा तड़का लगाया है कि सभी लोग मदहोश हो गए हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि मोनालिसा की हर अदा पर लोग फिदा हो गए हैं। मोनालिसा की हर एक तस्वीर पर लोग जमकर रिएक्ट करते हए उनकी तारीफ कर रहे हैं।

भोजपुरी और टीवी इंडस्ट्री की बाकी एक्ट्रेसेस की तरह मोनालिसा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। मोनालिसा के हर एक पोस्ट पर लोग दिल खोलकर प्यार बरसाते हैं। बताते चलें कि मोनालिसा ने तमास बड़े भोजपुरी स्टार्स के साथ काम किया है। इस लिस्ट में पवन सिंह से लेकर रवि किशन तक के नाम शामिल हैं। मोनालिसा ने सलमान खान के शो बिग बॉस में भी धमाल मचाया था। इस शो के बाद मोनालिसा काफी ज्यादा पॉपुलर हो गई।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article