Akshara Singh Pics: भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का अंदाज हद से ज्यादा कातिलाना है। अक्षरा सिंह खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड की तमाम एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। अक्षरा सिंह की कोई भी फोटो इंटरनेट पर आते ही छा जाती है। इस बीच अक्षरा सिंह ने अपने फैंस को विजुअल ट्रीट दिया है। अक्षरा सिंह की नई तस्वीरें सामने आई हैं, जो कि इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही है। लेटेस्ट फोटोज में अक्षरा सिंह का हुस्न देख फैंस मदहोश हो गए हैं। आइए नजर डालते है एक्ट्रेस की फोटोज पर...
pic credit- akshara singh
अक्षरा सिंह ने शेयर की ऐसी तस्वीरें
भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं। अक्षरा सिंह का ये लुक देख फैंस के दिलों की धड़कनें तेज हो गई हैं। सामने आई फोटोज में अक्षरा सिंह को देखकर सभी लोग गदगद हो गए हैं। अक्षरा सिंह की हर अदा पर लोग फिदा है। अक्षरा सिंह की तस्वीरों पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अक्षरा सिंह की खूबसूरती देखने लायक है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'अक्षरा सिंह भोजपुरी की स्टार है।' हाल ही में अक्षरा ने जिम करते हुए कुछ फोटोज शेयर की थी, जिन्हें देख लोग क्लीन बोल्ड हो गए थे। अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
अक्षरा सिंह ने इस सुपरस्टार को किया था डेट
अक्षरा सिंह की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। इंस्टाग्राम पर लाखों लोग अक्षरा सिंह को फॉलो करते है। अक्षरा सिंह अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चा में बनी रहती है। एक समय पर अक्षरा सिंह ने पवन सिंह को डेट किया था। दोनों एक दूसरे से बेइंताह प्यार करते थे, लेकिन फिर दोनों के रास्ते अलग हो गए। आज अक्षरा सिंह और पवन सिंह एक दूसरे को चेहरा भी देखना पसंद नहीं करते है। अक्षरा सिंह ने एक से एक भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा हैं। साथ ही वो बिग बॉस ओटीटी में नजर आई थी। इस शो में अदाकारा ने गर्दा उड़ा दिया था।
