Amrapali Dubey Want To Be A Mother: टीवी इंडस्ट्री में भोजपुरी रियलिटी शो भोजपुरी धमाल (Bhojpuri Dhamaal) छाया हुआ है। इस शो में भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकारों की पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातों का खुलासा हो रहा है। शो में कभी पवन सिंह लोगों का ध्यान खींच रहे हैं, तो कभी एक्ट्रेसेस की कैट फाइट फैंस को हैरान कर रही है। इन सबके बीच शो का नया प्रोमो वायरल हो रहा है, जिसमें भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey ) अपनी इच्छा परिवार के लोगों को बता रही हैं। आम्रपाली दुबे ने खुलासा किया है कि वह बिना शादी के मां बनना चाहती हैं और इस वजह से एक्ट्रेस पर परिवार के लोगों का गुस्सा फूटा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: दमानी परिवार से बदला लेने पर उतरेंगे अभिर-अरमान, कैसे शुरू होगा कबीर-मायरा का रिश्ता?)
amrapali dubey family (photo credit- instagram)
