भोजपुरी इंडस्ट्री की Akshay Kumar ने की जमकर तारीफ, हॉलीवुड से बताया बेहतर

Akshay Kumar Compare Bhojpuri Industry With Hollywood: अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को प्रोमोट कर रहे है। इस दौरान उन्होंने हॉलीवुड से बेहतर भोजपुरी को बताया है।

Akshay Kumar Compare Bhojpuri Industry With Hollywood: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) की रिलीज को लेकर छाए हुए हैं। यह फिल्म 26 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। अक्षय कुमार फिल्म के प्रमोशन में भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार को भोजपुरी स्टार की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। ऐसे में अब अक्षय कुमार ने भोजपुरी इंडस्ट्री की तुलना हॉलीवुड से कर दी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Sambhavna Seth को मिसकैरेज के लिए ठहराया जाता था जिम्मेदार, सुनाई आपबीती)

Akshay Kumar

अक्षय कुमार ने कहा हॉलीवुड से बेहतर है भोजपुरी

हॉलीवुड से बेहतर है भोजपुरी

अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' में एक भोजपुरी गाना है। ऐसे में लोगों ने पुछा कि क्या अक्षय भोजपुरी सिनेमा में भी कदम रखने वाले हैं? इस दौरान अक्षय कुमार ने भोजपुरी म्यूजिक की तुलना हॉलीवुड से कर डाली। क्षेत्रीय संस्कृतियों की समृद्धि की तारीफ करते हुए अक्षय कुमार ने कहा, 'भोजपुरी, हॉलीवुड से बेहतर है। मैंने ये लाइन दी है क्योंकि वे ये गाना सुन नहीं सकते। उन्हें कुछ भी समझ नहीं आएगा। उन्होंने कभी ऐसा गाना देखा ही नहीं है।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Main Vaapas Aaunga Box Office: सुस्त नहीं पड़ रही वेदांग-शरवरी स्टारर की कमाई, देखें कलेक्शन)

End of Feed