अक्षय कुमार ने 104 डिग्री बुखार में शूट किया था 'Ghis Ghis Ghis' गाना, Akshara Singh ने बताया सच

Akshara Singh on Ghis Ghis Ghis Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने बताया कि 'वेलकम टू द जंगल' में भोजपुरी ट्रैक 'घिस घिस घिस' की शूटिंग अक्षय कुमार ने 104 डिग्री बुखार में भी जारी रखी थी।

Akshara Singh on Ghis Ghis Ghis Song: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) के प्रमोशन में लगे हुए हैं। इस मूवी को लेकर दर्शकों के अंदर भी अलग ही हाइप देखने को मिल रही है। ट्रेलर के बाद मेकर्स ने 'वेलकम टू द जंगल' के कई गाने यूट्यूब पर रिलीज किए हैं, जो लोगों के बीच खूब धमाल मचा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस मूवी में अक्षय कुमार ने भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह के साथ एक डांस नंबर करके भोजपुरी संगीत जगत में कदम रखा है। हाल ही में एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए अक्षरा सिंह ने बतया कि 104 डिग्री बुखार होने के बावजूद अक्षय कुमार ने 'घिस घिस घिस' गाने की शूटिंग जारी रखी थी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी की खबरों की Samantha Ruth Prabhu ने की पुष्टि, बोलीं 'मुझे मैटरनिटी लीव...')

Akshara Singh-Akshay Kumar

104 डिग्री बुखार होने के बावजूद अक्षय कुमार ने शूट किया था गाना

बुखार होने के बाद भी अक्षय ने अक्षरा के साथ शूट किया था गाना

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने बताया कि अक्षय कुमार को 103 से 104 डिग्री बुखार था, इसके बाद भी उन्होंने पूरे जोश के साथ शूटिग की थी। मैं उन्हें देख रही थी कि वो अपने काम के प्रति कितने समर्पित हैं। वो अपने काम को बड़ी जिम्मेदारी और लगन के साथ करते हैं। अक्षय कुमार के साथ काम करने एक्सपीरियंस और रिएक्शन के बारे में भी अक्षरा सिंह ने खुलकर बात की। यह अक्षरा सिंह के लिए किसी सपने से कम नहीं था। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Cocktail 2: दीपिका पादुकोण के 'वेरोनिका' किरदार से हुई तुलना पर Kriti Sanon ने किया रिएक्ट, बोलीं 'लोगों की अक्सर...')

अक्षरा सिंह ने कहा कि उन्हें प्रोडक्शन हाउस से अहमद खान का कॉल आया था। उन्होंने बताया था कि 'वेलकम टू द जंगल' में एक गाना है, जिसमें अक्षरा सिंह को लेने वाले हैं। इसके बाद गणेश आचार्या ने भी अक्षरा को कॉल किया था। अक्षरा सिंह ने आगे कहा, 'उसने मुझसे पूछा कि क्या मैं गाना करूंगी। मैंने पूछा कि कैसा गाना है, तो उन्होंने कहा कि ये बहुत अच्छा ट्रैक है और मुझे ये बहुत पसंद आएगा। उसने मुझे इसे करने के लिए बहुत उत्साहित किया। जैसे ही मैंने गणेश सर और अक्षय सर का नाम सुना, तो मैं पूरी तरह से ब्लैंक हो गई थी।' अक्षरा सिंह और अक्षय कुमार के 'घिस घिस घिस' गाने को फैन्स ने काफी पसंद किया है। इस गाने में दोनों ही एक्टर्स का जोरदार डांस देखने को मिला है। यह गाना दर्शकों को भी काफी पसंद आया है।

End of Feed