Cannes 2026: कान 2026 (Cannes 2026) में बॉलीवुड की हसीनाओं ने खूब जलवा बिखेरा है। सबसे ज्यादा चर्चा में आलिया भट्ट रही। उन्होंने रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरती दिखाई। अब भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) ने भी कान में धमाल मचा दिया है। उनकी फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' का पोस्टर आउट हो गया है, जो कि इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर... (येभी पढ़ें-चांद सितारों से ज्यादा खूबसूरत लगीं Aamrapali Dubey, भोजपुरी एक्ट्रेस की हर अदा पर फिदा हुए लोग)
कान 2026 में आम्रपाली दुबे का जलवा (pic credit-instagram)
कान 2026 में आम्रपाली दुबे का जलवा (pic credit-instagram)
कान में भोजपुरी सिनेमा का जलवा
79वें कान फिल्म फेस्टिवल में भोजपुरी सिनेमा ने भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई। आज भोजपुरी फिल्म बीवी हो तो ऐसी का फर्स्ट लुक पोस्टर लॉन्च किया गया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। इस खास मौके पर फिल्म की स्टारकास्ट, मेकर्स और इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं। फिल्म के निर्माता निशांत उज्जवल ने इसे भोजपुरी सिनेमा के लिए गर्व और ऐतिहासिक पल बताया। उन्होंने कहा कि कान जैसे इंटरनेशनल मंच पर भोजपुरी फिल्म का पोस्टर लॉन्च होना इंडस्ट्री के लिए बड़ी बात है। भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने मूवी पोस्टर लॉन्च की फोटोज शेयर की है, जिसपर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
आम्रपाली दुबे मचाएंगी धमाल
बता दें कि फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' का निर्देशन सोमभूषण श्रीवास्तव कर रहे हैं, वहीं इसे रेणुविजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनाया जा रहा है। फिल्म में आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा देव सिंह, माया यादव, सुबोध सेठ, सबा खान, मनोज द्विवेदी और अवधेश मिश्रा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। बताते चलें कि आम्रपाली दुबे ने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। आम्रपाली का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाता है।
