भोजपुरी

चांद सितारों से ज्यादा खूबसूरत लगीं Aamrapali Dubey, भोजपुरी एक्ट्रेस की हर अदा पर फिदा हुए लोग

Aamrapali Dubey Pics: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे अपनी बेइंतहा खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। इस बीच आम्रपाली की नई तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देखकर लोग मदहोश हो गए हैं।

Image

चांद सितारों से ज्यादा खूबसूरत लगीं आम्रपाली दुबे (pic credit-instagram)

Aamrapali Dubey Pics: भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) अपनी शानदार एक्टिंग और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। आम्रपाली दुबे ने एक से एक हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने निरहुआ से लेकर पवन सिंह (Pawan Singh) तक के साथ काम किया है। आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव (निरहुआ) की जोड़ी खूब जमती है। फिल्मों के अलावा आम्रपाली सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। इस बीच आम्रपाली दुबे की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो कि इंटरनेट पर छा गई हैं। इन फोटोज को देखकर लोग 7 वें आसमान पर पहुंच गए हैं। आइए नजर डालते है आम्रपाली की तस्वीरों पर... (ये भी पढ़ें-शाहरुख खान के गाने पर आम्रपाली दुबे ने दिखाई ऐसी अदाएं, मदहोश हो गए एक-एक लोग)

aamrapali pics

चांद सितारों से ज्यादा खूबसूरत लगीं आम्रपाली दुबे (pic credit-instagram)

आम्रपाली दुबे ने शेयर की तस्वीरें

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो देसी लुक में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही है। फोटोज में आम्रपाली दुबे पेस्टल शेड की पिंक साड़ी में नजर आ रही हैं। आम्रपाली दुबे का ये लुक देखते ही बन रहा है। आम्रपाली दुबे से लोगों की नजरें नहीं हट रही हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद कई लोग आम्रपाली दुबे की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भोजपुरी की जान और शान हो आप आम्रपाली जी...' दूसरे ने लिखा, 'आम्रपाली दुबे आपकी खूबसूरती देखने लायक है।' इसी तरह से एक्ट्रेस पर लोग प्यार बरसा रहे हैं। (ये भी पढ़ें-भोजपुरी अदाकारा आम्रपाली दुबे ने झेला था कास्टिंग काउच? एक्ट्रेस ने बताया सच)

निरहुआ और आम्रपाली दुबे के रिश्ते पर होती है चर्चा

बताते चलें कि भोजपुरी अदाकारा आम्रपाली दुबे और निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव का नाम हमेशा जोड़ा जाता है। आम्रपाली दुबे को लेकर ये कहा जाता है कि वो शादीशुदा अभिनेता दिनेश लाल यादव को डेट कर रही हैं। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया हैं। वहीं रियल लाइफ में भी दोनों की बॉन्डिंग तगड़ी है। हालांकि दिनेश और आम्रपाली ने कई बार बताया है कि वे बस अच्छे दोस्त है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article