"आज मेरा घर टूटा है, कल तुम्हारा घमंड टूटेगा", महाराष्ट्र संकट के बीच Viral हो रहा है उद्धव ठाकरे को लेकर एक्ट्रेस कंगना रनौत का पुराना वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 22, 2022, 10:42 PM IST

Old video of actress Kangana Ranaut:महाराष्ट्र की सियासत पर गहरे बादल छाए हुए हैं सीएम उद्धव ठाकरे की सीट खतरे में है, इस बीच एक्ट्रेस कंगना रनौत का उद्धव को लेकर पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।

"आज मेरा घर टूटा है, कल तुम्हारा घमंड टूटेगा", महाराष्ट्र संकट के बीच Viral हो रहा है उद्धव ठाकरे को लेकर एक्ट्रेस कंगना रनौत का पुराना वीडियो

kangana Viral Video on Uddhav Thackeray:  महाराष्ट्र में जारी इस सियासी राजनीति के बीच कंगना रनौत का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो उद्धव ठाकरे को लेकर भविष्यवाणी कर रही हैं, कंगना इस वीडियो में नाराजगी से भरी हुई कहती हैं कि जब कोई आदमी औरत का अपमान करती है, उसके स्वाभिमान को ठेस पहुंचाता है, उसी वक्त से से उसका पतन होना शुरू हो जाता है। 

इसके आगे कंगना कहती हैं कि उद्धव ठाकरे, तुम्हें क्या लगता है कि तुमने मुझसे बदला लिया है? आज मेरा घर टूटा है, कल तुम्हारा घमंड टूटेगा।

गौर हो कि महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान के बीच उद्धव ठाकरे ने साफ कर दिया है कि अगर शिवसेना का एक भी विधायक चाहता है तो वो इस्तीफा देने को तैयार हैं। वो मुख्यमंत्री आवास वर्षा बंगला छोड़ देंगे और मातोश्री में जाकर रहने लगेंगे।

उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए साफ-साफ कहा है कि मैंने इस्तीफा तैयार कर रखा है। विधायक वापस आएं, मेरा इस्तीफा ले जाएं। विधायक मेरा इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दें। मैं नहीं जा सकता क्योंकि कोरोना पीड़ित हूं। राज्यपाल कहें तो मैं आने को तैयार हूं। ये किसी तरह से मेरी मजबूरी नहीं है। बिना सत्ता के बड़ी चुनौतियों का सामना किया। मुझे शिवसेना प्रमुख बने रहने का लालच नहीं है। मेरे सामने बैठो, मैं इस्तीफा देता हूं। 

आप भी ये VIDEO देख लें-

End of Article