Manish Kashyap News: BJP में शामिल हुए यूट्यूबर मनीष कश्यप, पार्टी में मिलेगी अहम जिम्मेदारी, बिहार में NDA का करेंगे प्रचार

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 25, 2024, 03:48 PM IST

Youtuber Manish Kashyap joins BJP: मनीष कश्यप ने बिहार की पश्चिमी चंपारण सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। वह क्षेत्र में लोगों से संपर्क करते भी दिखे। सूत्रों का कहना है कि चुनाव को देखते हुए भाजपा उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। चर्चा उन्हें एमएलसी बनाए जाने की भी है।

Manish Kashyap Join Hand With BJP : बिहार के मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कश्यप लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन बिहार में एनडीए का प्रचार करेंगे। सूत्रों का कहना है कि वह भाजपा सांसद एवं नॉर्थ इस्ट दिल्ली से उम्मीदवार मनोज तिवारी के साथ दिल्ली पहुंचे। इससे पहले कश्यप ने बिहार की पश्चिमी चंपारण सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। वह क्षेत्र में लोगों से संपर्क करते भी दिखे। सूत्रों का कहना है कि चुनाव को देखते हुए भाजपा उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। चर्चा उन्हें एमएलसी बनाए जाने की भी है।

Manish kashyap and manoj tiwari

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप।

मनीष लोगों के मुद्दों को उठाते हैं-मनोज तिवारी

भाजपा में मनीष के शामिल होने के बाद मनोज तिवारी ने कहा कि वह उन्हें बहुत दिनों से जानते हैं। वह जनता के सरोकारों को उठाते हैं। भाजपा उनके साथ है। वह गरीबों का भला करना चाहता है। पीएम मोदी के कार्यों और विकास मॉडल से प्रभावित होकर मनीष ने बीजेपी का दामन थामा है। सांसद मनोज तिवारी ने बताया कि वे हर हाल में मनीष और उनके परिवार के साथ खड़े रहे। जब मनीष 9 महीने तक जेल में रहे तो भी वे उनके परिवार से मिलते रहे।

End of Feed