Bihar Election:बिहार चुनाव में पहले चरण के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी, अब इतने प्रत्याशी

Bihar Assembly Election 2025: पहले चरण में जिन सीटों पर मतदान होना है उनमें पटना साहिब, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, आरा, बेगूसराय और वैशाली जैसी हाई-प्रोफाइल विधानसभा सीट शामिल हैं।

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अब राज्य के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर कुल 1,314 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।विज्ञप्ति के मुताबिक, पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया 10 अक्टूबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चली और इसके बाद 18 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की गई तथा प्रत्याशी 20 अक्टूबर तक अपने नाम वापस ले सकते थे। पहले चरण के लिए मतदान छह नवंबर को होगा।

bihar election 2025

पहले चरण के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई (फाइल फोटो: canva)

निर्वाचन विभाग के अनुसार, पहले चरण में कुल 1,690 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से 1,375 नामांकन वैध पाए गए और नाम वापसी की अंतिम तिथि तक 61 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे वापस ले लिए, जिससे अब कुल 1,314 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।

End of Feed