New Delhi Lok Sabha Seat: मीनाक्षी लेखी की जगह बांसुरी स्वराज को मिला टिकट, दांव पर है साख और विरासत

इस सीट से पिछले दो चुनावों 2014 और 2019 में लगातार मीनाक्षी लेखी ने जीत का परचम लहराया। लेकिन इस बार उनका टिकट काटकर बांसुरी को मैदान में उतारा गया है।

Bansuri Swaraj: नई दिल्ली लोकसभा सीट से भारतीय जनता की उम्मीदवार बांसुरी स्वराज क्या पार्टी की जीत का परचम लहरा पाएंगी। बांसुरी पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं और उनकी उम्मीदवारी कई मायनों में अहम है। पू्र्व विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी के लिए चुनाव नतीजे एक प्रतिष्ठा का सवाल है। परिवार की साख का सवाल है। बीजपी ने यहां 2014 और 2029 में बड़ी जीत दर्ज की थी।

Bansuri Swaraj

बांसुरी स्वराज

मीनाक्षी लेखी की जगह बांसुरी पर दांव

इस सीट से पिछले दो चुनावों 2014 और 2019 में लगातार मीनाक्षी लेखी ने जीत का परचम लहराया। लेकिन इस बार उनका टिकट काटकर बांसुरी को मैदान में उतारा गया है। भाजपा ने मीनाक्षी लेखी की जगह दूसरी महिला उम्मीदवार बांसुरी स्वराज को मैदान में उतारा है। उन्होंने अपनी सीट पर जमकर प्रचार किया है और उनके मुकाबले मैदान में खड़े हैं आप उम्मीदवार सोमनाथ भारती।

End of Feed