Who is Chandrabhanu Paswan: उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के चंद्रभानु पासवान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजीत प्रसाद को 61,710 मतों के अंतर से हराया, निर्वाचन आयोग के अनुसार, पासवान को 1,46,397 वोट मिले जबकि प्रसाद को 84,687 मत प्राप्त हुए।
भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने मिल्कीपुर उपचुनाव में सपा उम्मीदवार अजीत प्रसाद को हराया
39 साल के चंद्रभानु पासवान पेशे से वकील और व्यवसायी हैं और पहली बार चुनाव लड़ा है। उनके पिता ग्राम प्रधान रह चुके हैं जबकि पत्नी जिला पंचायत सदस्य हैं। 1986 में जन्मे चंद्रभानु पासवान करीब दो साल से मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर सक्रिय थे, उनका पूरा परिवार साड़ी के व्यापार में है वहीं चंद्रभानु बीकॉम, एमकॉम और एलएलबी हैं।
ये भी पढ़ें- अयोध्या के मिल्कीपुर में खिला 'कमल', अग्निपरीक्षा में पास हुए सीएम योगी, अखिलेश फिर पस्त
भाजपा ने पार्टी कार्यकर्ता चंद्रभानु पासवान को चुना था
चंद्रभानु पासवान का जन्म तीन अप्रैल, 1986 को अयोध्या जिले के रुदौली के परसोनी गांव में हुआ था उनके पिता रामलखन रुदौली के परसौली के ग्राम प्रधान रह चुके है। गौर हो कि कि पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव में अवधेश प्रसाद के फैजाबाद सीट से निर्वाचित होने के बाद मिल्कीपुर विधानसभा सीट रिक्त हुई है, जिस कारण उपचुनाव कराया गया।सपा ने उनके बेटे अजीत प्रसाद को उपचुनाव में उतारा था जबकि भाजपा ने पार्टी कार्यकर्ता पासवान को चुना था, दोनों पासी समुदाय से हैं।
अवधेश प्रसाद ने बीजेपी के लल्लू सिंह को हरा दिया था
दरअसल 2024 लोकसभा चुनाव में अवधेश प्रसाद ने बीजेपी के लल्लू सिंह को हरा दिया था वहीं अब उसी अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर बीजेपी ने अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को मात दी।
