Indore Lok Sabha Seat: कौन हैं वो 9 उम्मीदवार जिन्होंने इंदौर सीट से ले लिया है नाम वापस, कांग्रेस भी हो चुकी है OUT

Indore Lok Sabha Seat: इतना तो साफ हो गया है कि इंदौर सीट पर कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं होगा। 74 साल में यह पहली बार है जब कांग्रेस मतदान से पहले ही इंदौर से आउट हो गई है। अब कांग्रेस के सामने एक ही विकल्प है। किसी निर्दलीय को सपोर्ट करके, उसे जिताने की कोशिश करे।

KEY HIGHLIGHTS
  • नामांकन वापसी के आखिरी दिन कांग्रेस कैंडिडेट ने वापस ले लिया पर्चा।
  • कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी भी ज्वाइन कर लिया।
  • 74 साल में यह पहली बार है जब कांग्रेस मतदान से पहले ही इंदौर से आउट हो गई है।

Indore Lok Sabha Seat: इंदौर लोकसभा सीट पर कांग्रेस को मतदान से पहले ही हार मिल गई है। इस सीट से नामांकन वापस लेने की अंतिम दिन कांग्रेस उम्मीदवार ने तो अपना नामांकन वापस लिया ही है, साथ ही 8 और उम्मीदवारों ने इंदौर सीट से अपना नामांकन वापस ले लिया है। कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी भी ज्वाइन कर लिया। हालांकि इस सीट पर सूरत जैसे मामला बनता नहीं दिख रहा है क्योंकि अभी भी 14 उम्मीदवार मैदान में हैं, मतलब बीजेपी को यहां निर्विरोध जीत नहीं मिलेगी। मतदान होगा ही।

indore lok sabha seat

इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ने वापस लिया नामांकन, बीजेपी में शामिल

End of Feed