कांग्रेस के घोषणा पत्र में क्या कहा गया और किस वर्ग के लिए क्या? यहां जानें सबकुछ

Congress Manifesto For Lok Sabha Elections: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, हमारा घोषणा पत्र राजनीतिक इतिहास में न्यायिक दस्तावेज के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने कहा, हमारे घोषणा पत्र का हर किसी को लाभ मिलेगा, यह घोषणापत्र हर वर्ग के लिए है।

Congress Manifesto For Lok Sabha Elections: आगमी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से शुक्रवार को घोषणापत्र जारी कर दिया गया। पार्टी ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा, भाजपा/एनडीए सरकार के दस साल काम एवं प्रदर्शन के बजाय अतिश्योक्ति एवं प्रचार के नाम रहे हैं। अर्थव्यवस्था ने संतोषजनक से कम दर से वृद्धि दर्ज की है। व्यापक बेरोजगारी, उच्च मुद्रास्फीति एवं गिरती खपत ने मामूली वृद्धि को भी कमजोर कर दिया है।

Congress manifesto

कांग्रेस का घोषणापत्र

End of Feed