'बिहार और गुजरात को 11 सालों में कितना दिया...', PM मोदी के रोड शो से पहले बरसे तेजस्वी यादव

Bihar Elections 2025: महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद उम्मीदवार और राजद नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी पटना रोड शो को लेकर निशाना साधा और कहा कि आपने गुजरात और बिहार को 11 साल में कितना दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव है तो सब आएंगे ही, आने से क्या होगा। वह (पीएम) बिहार को ठगने आ रहे हैं, सबको पता है।

Bihar Elections 2025: बिहार में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे चुनावी सरगर्मियां बढ़ती जा रही है। सत्तापढ़ और विपक्ष के नेता मतदाताओं को लुभाने की जुगत में लगे हैं। इस बीच, महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद उम्मीदवार और राजद नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी पटना रोड शो को लेकर निशाना साधा और कहा कि आपने गुजरात और बिहार को 11 साल में कितना दिया।

Tejashwi Yadav

महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद उम्मीदवार और राजद नेता तेजस्वी यादव (फोटो साभार: ANI)

PM मोदी पर बरसे तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव है तो सब आएंगे ही, आने से क्या होगा। वह (पीएम) बिहार को ठगने आ रहे हैं, सबको पता है। उन्होंने कहा, ''प्रधानमंत्री जी से हम यह जानना चाहते हैं कि उन्होंने 11 साल में गुजरात और बिहार को कितना दिया? बस हमें यह हिसाब दिखा दीजिए।''

End of Feed