Union Minister Hardeep Singh Interview: 'टाइम्स नाउ एवं टाइम्स नाउ नवभारत' की 'ग्रुप एडिटर इन चीफ' 'नाविका कुमार' के साथ खास बातचीत में 'केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी' ने कहा कि 'BJP एक संकल्पपत्र 2047 तक भारत को विकसित बनाने की नींव है' वहीं उन्होंने राहुल गांधी की ओर से गरीबी को खत्म किए जाने की गारंटी पर भी अपनी बात रखी।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि ये महज घोषणा पत्र नहीं बल्कि ये विजन स्टेटमेंट है, इसमें पिछले 10 साल में सरकार ने क्या-क्या काम किए हैं और आने वाले सालों में क्या होगा इसका जिक्र है इसमें जिक्र है कि कैसे 2024 से 2029 तक क्या होगा और 2047 तक जो विकसित भारत बनना है उसकी जो नींव डाल रहे हैं वो कैसे बनेगा इसका जिक्र है।
'हमने 4 करोड़ आवास बनाए'
हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में जवाहरलाल नेहरू अर्बन रिन्यूअल मिशन था जिसमें वादा किया गया था 13 लाख आवास बनाने का परंतु बना पाए महज 7 लाख वहीं हमारा संकल्प पत्र कहता है कि हमने 4 करोड़ आवास बनाए और पीएम मोदी का कहना है कि हम 3 करोड़ और बनाएंगे।
मुद्रा लोन में 10 लाख की लिमिट को 20 लाख करने की बात
वहीं आयुष्मान भारत स्कीम में सीनियर सिटीजंस को हेल्थ इंश्योरेंस कवरेज में जो दिक्कत होती थी उसे भी खत्म करने की बात पीएम मोदी ने कही है उधर मुद्रा लोन में 10 लाख की लिमिट को 20 लाख करने की बात भी कही गई है।
'ये खटाखट पैसा आने की बात कहने वाले शख्स बताएं ये बात'
राहुल गांधी के 1 लाख रूपये साल देने के वादे के बारे में पूछने पर हरदीप सिंह पुरी बोले कि ये खटाखट पैसा आने की बात कहने वाले शख्स पालिर्यामेंट सेशन में ना जाकर कभी स्पेन, बैंकाक तो कभी थाईलैंड चले जाते हैं, राहुल गांधी के 1 लाख रूपये साल देने के वायदे के लिए पैसा कहां से आएगा? उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पिछली बार से भी कम सीटें आएंगी।
