Assembly Elections 2026: इस महीने 5 राज्यों में होंगे चुनाव, जानें कहां पर हैं कितनी सीटें, किस दिन होगा मतदान

पांचों राज्यों की 824 विधानसभाओं में करीब 17.4 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इन राज्यों में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने एवं युवकों की ज्यादा भागीदारी पर जोर दिया है।

Five States Assembly Poll Dates: इस अप्रैल महीने में पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने इन सभी पांच राज्यों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषत कर दिए हैं। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद इन राज्यों में सियासी गर्मी बढ़ गई है और चुनाव प्रचार जोर पकड़ चुका है। इन पांचों राज्यों की 824 विधानसभाओं में करीब 17.4 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इन राज्यों में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने एवं युवकों की ज्यादा भागीदारी पर जोर दिया है। पश्चिम बंगाल को छोकर बाकी सभी राज्यों में एक चरण में चुनाव होंगे और इन सभी राज्यों के चुनाव नतीजे चार मई को आएंगे। यहां पांचों राज्यों में विधानसभा की कितनी सीटें हैं और इन सीटों पर किस दिन मतदान होगा, हम यहां इसके बारे में जानेंगे-

April

अप्रैल महीने में पांच राज्यों में हैं चुनाव।

चुनाव आयोग के मुताबिक असम में करीब 2.25 करोड़ मतदाता, केरल में 2.70 करोड़, पुडुचेरी में 9.44 लाख, तमिलनाडु में 5.68 करोड़ और पश्चिम बंगाल में 6.44 करोड़ मतदाता हैं।

End of Feed