cVIGIL App: चुनाव में गड़बड़ी पर अब तुरंत एक्शन, ऐप से तुरंत करें शिकायत

आज, गुरुवार को बंगाल में चुनाव के पहले चरण की वोटिंग है। इस बीच अगर किसी भी व्यक्ति कोआचार संहिता का उल्लंघन दिखाई देता है, तो उसकी शिकायत तुरंत cVIGIL मोबाइल ऐप पर दर्ज कराई जा सकती है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण का चुनाव प्रचार अब समाप्त हो चुका है और आज 23 अप्रैल, गुरुवार को पहले चरण की वोटिंग हो रही है। पहले चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर वोटिंग होगी, जहां कई उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। इस चरण में लगभग 3 करोड़ 60 लाख 77 हजार मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

West Bengal Election 2026 cVIGIL App

cVIGIL App: चुनाव में गड़बड़ी पर अब तुरंत एक्शन, ऐप से तुरंत करें शिकायत

पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए बड़ी पहल की गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पश्चिम बंगाल ने मतदाताओं के लिए cVIGIL मोबाइल ऐप को प्रमोट किया है, जिसके जरिए कोई भी नागरिक चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की तुरंत शिकायत दर्ज कर सकता है।

End of Feed