West Bengal Election PM Modi Rally in Birbhum: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi Rally) ने बृहस्पतिवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर अराजकता फैलाने और 2022 के बोगतुई नरसंहार का जिक्र करते हुए 'महाजंगल राज' फैलाने का आरोप लगाया, जिसमें बीरभूम जिले (Birbhum) में लगभग 10 महिलाओं और बच्चों को जिंदा जला दिया गया था।
प्रधानमंत्री ने कहा- टीएमसी का 'मां-माटी-मानुष' का नारा खोखला वादा है। उन्होंने कहा कि 'टीएमसी शासन के दौरान घुसपैठियों द्वारा भूमि हड़पने का मामला खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है।' उन्होंने आगे कहा कि 'बंगाल में भाजपा की जीत के बाद घुसपैठ में मदद करने वालों के खिलाफ विशेष जांच शुरू की जाएगी।'
बीरभूम जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस का नारा 'मां-माटी-मानुष' महज एक बयानबाजी बनकर रह गया है।मोदी ने कहा, 'पश्चिम बंगाल में कुटीर उद्योग का पतन हो रहा है, जबकि टीएमसी ने कच्चे बम बनाने को एक कुटीर उद्योग में बदल दिया है।' प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि 2022 में बोगतुई में हुआ नरसंहार, जिसमें लगभग 10 महिलाओं और बच्चों को जिंदा जला दिया गया था, टीएमसी के 'महा जंगलराज' का प्रमाण है।
'घुसपैठियों द्वारा भूमि हड़पने का सिलसिला खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है'
उन्होंने कहा,'टीएमसी शासन के दौरान घुसपैठियों द्वारा भूमि हड़पने का सिलसिला खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। घुसपैठिए कम वेतन पर काम लेकर स्थानीय लोगों की नौकरियां छीन रहे हैं। भाजपा के बंगाल में सत्ता में आने के बाद इन्हें निर्वासित कर दिया जाएगा और इनके सहयोगियों को जेल भेजा जाएगा।'
'हम बंगाल में 'वीबी-जी राम जी' योजना लागू करेंगे'
मोदी ने टीएमसी पर आदिवासियों का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने दलित समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाली राष्ट्रपति को भी नहीं बख्शा है। टीएमसी पर मनरेगा कोष की चोरी का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री ने लोगों से भाजपा को चुनने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, 'हम बंगाल में 'वीबी-जी राम जी' योजना लागू करेंगे और लाभार्थियों के खातों में सीधे धन अंतरित करेंगे।'
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिहार विधान सभाचुनाव रिजल्ट (Bihar Vidhan Sabha Chuanv Result) अपडेट और प्रमुख निर्वाचन क्षेत्र (Key Constituency) बिहार इलेक्शन फेजवन की वोटिंग (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
