Asansol Lok Sabha Seat: आसनसोल लोकसभा सीट पर टीएमसी के शत्रुघ्नन सिन्हा क्या बीजेपी को हरा कायम रखेंगे ये सीट?

West Bengal Asansol Lok Sabha Seat: आसनसोल इस बार लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की हॉट सीटों में एक है यह सीट कभी माकपा का गढ़ हुआ करती थी पर अब टीएमसी का कब्जा है।

West Bengal Asansol Lok Sabha Seat: आसनसोल भारत में कोयले के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक है यह पश्चिम बंगाल में स्थित है, इस बार ये सीट लोकसभा चुनाव में काफी हॉट मानी जा रही है, बाबुल सुप्रियो के भाजपा छोड़ने के बाद सीपीआई के इस किले में टीएमसी ने 2022 के उपचुनाव में सफलता हासिल की थी और तब शत्रुघ्न सिन्हा इस सीट पर विजयी हुए इस बार भी टीएमसी ने फिर उन पर दांव खेला है वहीं भाजपा ने एसएस आहलूवालिया को मैदान में उतारा है।

West Bengal Asansol Lok Sabha Seat

आसनसोल इस बार लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की हॉट सीटों में एक

गौर हो कि आसनसोल लोकसभा सीट पर 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की थी पर 2022 के उपचुनाव में ये सीट हाथ से निकल गई थी उसे वापस लाने के लिए एसएस आहलूवालिया से बीजेपी को उम्मीदें हैं। आसनसोल से एसएस आहलूवालिया के नाम की घोषणा के बाद उन्होंने कहा है कि पश्चिम बंगाल मेरी जन्म भूमि हैं, उन्होंने कहा है कि ये लड़ाई दो लोगों के बीच नहीं, दो विचारधाराओं के बीच की लड़ाई है।

End of Feed