Chhattisgarh CM Oath: बुधवार को सीएम पद की शपथ लेंगे विष्णु देव साय, पीएम मोदी के साथ अन्य बीजेपी के शीर्ष नेता रहेंगे मौजूद

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 11, 2023, 09:05 PM IST

Chhattisgarh CM Oath: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 2 बजे रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होने वाले शपथ समारोह में शामिल होंगे। समारोह में गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और भाजपा के कई मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।

Chhattisgarh CM Oath: छत्तीसगढ़ के नए सीएम के रूप में विष्णु देव साय बुधवार को शपथ लेंगे। आदिवासी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय को छत्तीसगढ़ का नया सीएम बनाने की घोषणा बीजेपी ने रविवार को की थी। जिसके बाद आज सोमवार को शपथ ग्रहण की तारीख और समय की भी भाजपा ने घोषणा कर दी है।

Chhattisgarh CM Oath

छत्तीसगढ़ सीएम पद के लिए विष्णु देव साय लेंगे बुधवार को शपथ

End of Feed