UP Nikay Chunav में हिट रही CM योगी की पंचलाइन- 'नो कर्फ्यू, नो दंगा, यूपी में सब चंगा'

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated May 13, 2023, 08:49 PM IST

UP Nagar Nikay Election Result: 24 अप्रैल 2023 को नगरीय निकाय के लिए चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पंचलाइन कही थी, "नो कर्फ्यू, नो दंगा, यूपी सब चंगा"। उत्तर प्रदेश में सीएम योगी की ये पंचलाइन हिट हो गई और 17 के 17 नगर निगम में भाजपा ने जीत दर्ज की।

UP Nagar Nikay Election Result, Nagar Nigam Chunav Result: 24 अप्रैल 2023 को नगरीय निकाय के लिए चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक जनसभा आयोजित थी। उसमें उन्होंने एक पंचलाइन बोली थी। पंचलाइन यह थी, "नो कर्फ्यू, नो दंगा, यूपी सब चंगा"। उनके संबोधन का यह हिस्सा खूब हिट रहा। इसका निहितार्थ वह सुशासन है जिसमें अपने पहले कार्यकाल से ही अपराधियों, माफिया एवं भ्रष्टाचारियों के प्रति उनकी जीरो टॉलरेंस नीति के प्रति प्रतिबद्धता रही। यह प्रतिबद्धता प्रदेश सरकार के ऐक्शन में दिखती भी है।

CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath

कानून-व्यवस्था और विकास के मुद्दे को जनता का भरपूर समर्थन

नगरीय निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री जहां भी गये स्थानीयता को जोड़ते हुए उन्होंने कानून व्यवस्था और विकास को ही केंद्र में रखा। मसलन कानपुर में कहा कि पहले यहां कट्टा बनता था, अब डिफेन्स कॉरिडोर में सेना के लिए अत्याधुनिक हथियार बनेंगे। गोरखपुर में माफिया के जमाने की गैंगवार की ओर इशारा किया तो हरदम की तरह आजमगढ़ में बताया किस तरह यहां के दुर्दांत अपराधियों की वजह से यहां के युवाओं के लिए देश में पहचान का संकट खड़ा हो गया। आज नगर निकाय के नतीजों के जरिए शहरी और शहर बनने की ओर अग्रसर करोड़ों लोगों ने इस बात की तस्दीक कर दी कि उनको योगी का सुशासन पसंद है। क्योंकि यह शहर के विकास की बुनियादी शर्तों में से एक है।

End of Feed