UP Chhanbey, Suar Vidhan Sabha By-Election Result 2023: स्वार से भाजपा प्लस की 8000 वोटों से जीत, छानबे में भी सपा पिछड़ी
आज आएंगे यूपी निकाय चुनाव 2023 के नतीजे, 8 बजे से शुरू होगी काउंटिंग
'शहरों की सरकार' में भी क्या चलेगा सीएम योगी का सिक्का? थोड़ी देर में आने लगेंगे रुझान
UP Chhanbey Election Result 2023: छानबे में सपा पिछड़ी, अपना दल को बढ़त
मिर्जापुर के छानबे में सपा पिछड़ी गई है। वहां से अपना दल (एस) की उम्मीदावर रिंकी कोल सपा उम्मीदवार कीर्ति कोल से 1810 वोटों से आगे चल रही हैं।UP Chhanbey Election Result 2023: स्वार में अपना दल प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी की जीत
रामपुर जिले की स्वार विधान सभा सीट से भाजपा समर्थित अपना दल प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी ने सपा उम्मीदवार अनुराधा चौहान को 8000 वोटों से हरा दिया है।UP Chhanbey, Election Result 2023:छानबे में सपा-भाजपा प्लस में कड़ी टक्कर
मिर्जापुर के छानबे में सपा और भाजपा प्लस उम्मीदवार में कांटे की टक्कर मिल रही है। सपा प्रत्याशी इस समय 182 वोटों से आगे चल रहे हैं।UP Chhanbey Election Result 2023: छानबे में सपा उम्मीदवार ने बढ़त बढ़ाई
छानबे सीट पर 9 राउंड की गिनती पूरी, सपा की कीर्ति कोल 1427 वोटों से आगे चल रही हैं।UP Suar By-Election Result 2023: स्वार में मार्जिन घटा
स्वार में भाजपा प्लस और सपा उम्मीदवार में कांटे की टक्कर दिख रही है। भाजपा समर्थित उम्मीदाव केवल 404 वोटों से आगे चल रहे हैं।UP Chhanbey, Suar Vidhan Sabha: स्वार और छानबे में कांटे की टक्कर
स्वार में भाजपा प्लस उम्मीदवार ने 2217 वोटों बढ़त बना ली है। जबकि स्वार में सपा उम्मीदवार ने 3304 वोटों की बढ़त कर ली है।UP Suar By-Election Result 2023:स्वार में जानें अब तक किसे कितने मिले वोट
1.अपना दल -शफीक अहमद अंसारी 186532.सपा प्रत्याशी- अनुराधा चौहान 176903. अपना दल प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी 963 वोट से आगेUP Chhanbey By-Election Result: छानबे में सपा उम्मीदवार ने बढ़त बढ़ाई
छानबे में सपा उम्मीदवार कीर्ति कोल ने अपना दल (एस) उम्मीदवार रिंकी कोल से 774 वोटों की बढ़त बना ली है।UP Suar By-Election Result:स्वार से भाजपा प्लस की बढ़त मजबूत
स्वार से भाजपा प्लस के उम्मीदवार शफीक अहम अंसारी ने 2599 वोटों की बढ़त बना ली है।UP Suar By-Election Result:स्वार में अपना दल उम्मीदवार आगे
स्वार विधानसभा सीट से अपना दल उम्मीदवार 622 वोटों से बढ़त बना ली है।छानबे में बदला रूझान
अब सपा उम्मीदवार ने बढ़त बनाई । अपना दल की उम्मीदवार रिंकी कोल से पीछे चल रही हैं।UP Chhanbey, Suar Vidhan Sabha:स्वार में भी BJP को बढ़त
ताजा अपडेट में स्वार में भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार आगे हो गए हैं। यहां पर सपा और बसपा में कड़ी टक्कर दिख रही है।छानबे से अपना दल आगे
छानबे विधान सभा से भाजपा और अपना दल गठबंधन की उम्मीदवार रिंकी कोल आगे चल रही हैं।स्वार में सपा को बढ़त
स्वार विधानभा सीट से पहले रूझान आ गए हैं। शुरूआती रूझान में सपा उम्मीदवार आगे अनुराधा चौहान आगे हैं।UP Chhanbey, Suar Result 2023: स्वार और छानबे में बसपा का प्रत्याशी नहीं
स्वार और छानबे विधान सभा में इस बार बसपा ने मैदान में उम्मीदवार उतारा नहीं है।सपा ने खेला हैं हिंदू दांव
रामपुर में मुस्लिम बहुल स्वार सीट पर अपना दल ने मुस्लिम और समाजवादी पार्टी ने हिंदू कार्ड कां दांव खेला है।आजम परिवार की राजनीतिक किस्मत दांव पर
स्वार विधानसभा वैसे तो उप चुनाव है। लेकिन सबसे ज्यादा प्रतिष्ठा आजम खां परिवार की दांव पर है।छानबे सीट पर 44.15 फीसदी हुआ था मतदान
मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर 10 मई को उपचुनाव कराए गए थे। यह सीट भाजपा अपना दल एस गठबंधन से विधायक राहुल प्रकाश कोल के निधन के बाद खाली हो गई थी, जिसके बाद यहां उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था। इस सीट पर बीते बुधवार को हुए उपचुनाव में 44.15 प्रतिशत मतदान हुआ था।यहां देख सकेंगे सटीक नतीजे
छानबे और स्वार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के सटीक और सबसे तेज नतीजे आप चुनाव आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं। सटीक नतीजे जानने के लिए आप eci.gov.in, eciresults.eci.gov.in पर क्लिक कर सकते हैं।स्वार विधानसभा से ये प्रत्याशी मैदान में
स्वार विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने अनुराधा चौहान को प्रत्याशी घोषित किया है तो वहीं अपना दल एस की ओर से शफीक अहमद अंसारी मैदान में हैं। वहीं पीस पार्टी से डॉ. नाजिया सिद्दकी भी चुनाव लड़ रही हैं। इस सीट से कुल छह प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है।सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना
उत्तर प्रदेश की दो विधानसभा सीटों छानबे और स्वार पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज जारी किए जाएंगे। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, दोनों सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी।अखिलेश यादव के लिए बड़ी चुनौती
सपा से कीर्ति कोल और कांग्रेस से अजय कुमार उम्मीदवार हैं।गठबंधन से रिंकी कोल पर नजर
भाजपा अपना दल एस गठबंधन से दिवंगत विधायक की पत्नी रिंकी कोल मैदान में हैं।अब्दुल्ला आजम खां की सदस्यता हुई थी रद्द
अब्दुल्ला आजम खां की विधान सभा सदस्यता रद्द होने के बाद सपा ने अनुराधा चौहान को उम्मीदवार बनाया है।छानबे सीट पर अपना दल की प्रतिष्ठा दांव पर
मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर भाजपा गठबंधन और सपा में सीधा मुकाबला है।स्वार में आजम खां की प्रतिष्ठा दांव पर
स्वार में भाजपा गठबंधन और सपा के बीच मुकाबला माना जा रहा है।यूपी में 2027 की बिसात बिछाने में जुटी बीजेपी, अमित शाह संभालेंगे चुनावी कमान; जीत की संभावना तय करेगी टिकट
केरल का कौन बनेगा मुख्यमंत्री? कांग्रेस ने मुकुल वासनिक और अजय माकन को बनाया पर्यवेक्षक, विधायकों की लेंगे राय
'हंबा-हंबा, रंबा-रंबा, थंबा-थंबा...' गाने पर जमकर थिरके भाजपा कार्यकर्ता; चुनावी नतीजों के बाद फिर ममता दीदी को चिढ़ाया
'मैं हारी नहीं हूं, इस्तीफा नहीं दूंगी...', सत्ता गंवाने के बाद ममता को INDI गठबंधन की आई याद; BJP-EC पर लगाए गंभीर आरोप
'छोटी-मोटी राजनीति को किनारे रखें'; राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को TMC की हार पर 'खुश होने' पर चेताया
© 2026 Times Horizon Private Limited
