कंगना रनौत के बारे में शत्रुघ्न सिन्हा का बयान, बताया क्यों करते हैं मंडी से BJP प्रत्याशी का सम्मान

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2024, 05:45 PM IST

Shatrughan Sinha : अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल से टीएमसी के उम्मीदवार हैं। भाजपा ने इस सीट पर एसएस अहलूवालिया को चुनावी मैदान में उतारा है। पहले इस सीट पर उसने भोजपुरी अभिनेता एवं गायक पवन सिंह को टिकट दिया था।

Shatrughan Sinha : तृणमूल कांग्रेस के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने मंडी से भाजपा प्रत्याशी एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की तारीफ की है। भाजपा के पूर्व नेता ने गुरुवार को कहा कि वह कंगना का सम्मान करते हैं। यह सम्मान इसलिए है क्योंकि बॉलीवुड में अभिनेत्री ने अपनी पहचान खुद बनाई है। बॉलीवुड में अब तक उसने जो कुछ भी हासिल किया है वह उसके संघर्षों एवं मेहनत की वजह से है। हालांकि, राजनीति में वह अभी नई हैं।

Shatrughan Sinha

शत्रुघ्न सिन्हा ने कंगना की तारीफ की।

आसनसोल से टीएमसी उम्मीदवार हैं शत्रुघ्न

अभिनेता आसनसोल से टीएमसी के उम्मीदवार हैं। भाजपा ने इस सीट पर एसएस अहलूवालिया को चुनावी मैदान में उतारा है। पहले इस सीट पर उसने भोजपुरी अभिनेता एवं गायक पवन सिंह को टिकट दिया था लेकिन भोजपुरी गायक ने निजी कारणों का हवाला देकर चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया। पवन सिंह ने बुधवार को कहा कि वह बिहार के काराकट से चुनाव लड़ेंगे।

End of Feed