इलेक्शन

Timesnow Navbharat ETG, Uttarakhand Exit Poll 2024: उत्तराखंड में पांचों सीटों पर भाजपा को बढ़त, कांग्रेस का नहीं खुलेगा खाता

Timesnow Navbharat ETG, Uttarakhand Exit Poll 2024 Live Uttarakhand Updates, उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल के नतीजे, Lok Sabha Election chunav 2024 Exit Poll ka Result: लोकसभा चुनाव का आखिरी चरण आज समाप्त हो गया। आखिरी चरण का मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल जारी कर दिया गया है। उत्तराखंड में कुल पांच सीटें हैं। जानिए कि एग्जिट पोल के अनुसार, उत्तराखंड में किस पार्टी को कितनी सीटें मिली हैं।

Image

उत्तराखंड एग्जिट पोल।

Photo : Times Now Digital

Timesnow Navbharat ETG, Uttarakhand Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान खत्म हो गया है और मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल जारी कर दिया गया। उत्तराखंड में लोकसभा की पांच सीटें हैं। आइए जानते हैं कि टाइम्स नाउ नवभारत ईटीजी एग्जिट पोल के अनुसार, उत्तराखंड में किस पार्टी को बढ़त मिल रही है। एग्जिट पोल में उत्तराखंड में भाजपा को पांच सीटों पर जीत मिल सकती है। वहीं, कांग्रेस का खाता तक नहीं खुलेगा।

उत्तराखंड में पांचों सीटों पर भाजपा को बढ़त

बता दें कि उत्तराखंड में लोकसभा की कुल पांच सीटें हैं और भाजपा ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इसके साथ ही कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इसके अलावा यहां बसपा भी लड़ रही है। एग्जिट पोल में बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में भाजपा पांचों सीटों पर जीत रही है और कांग्रेस का खाता तक नहीं खुलेगा।

एग्जिट पोल में वोट प्रतिशत

भाजपा- 63 प्रतिशत

कांग्रेस- 33 प्रतिशत

अन्य- 4 प्रतिशत

भाजपा का प्रदर्शन बरकरार

बता दें कि उत्तराखंड में पिछले चुनाव 2019 में भाजपा को पांचों सीटों पर जीत मिली थी। टाइम्स नाउ नवभारत ईटीजी एग्जिट पोल के अनुसार, उत्तराखंड में भाजपा अपना प्रदर्शन जारी रख सकती है। भाजपा को किसी भी सीट पर नुकसान नहीं हो सकता है। वहीं, कांग्रेस इस बार भी खाता खोलती हुई नजर नहीं आ रही है।

कैसा था 2019 का चुनाव परिणाम?

बता दें कि उत्तराखंड में 2019 में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया था और सभी पांचों सीटों पर जीत दर्ज की थी। यहां किसी अन्य पार्टी का खाता तक नहीं खुल पाया था।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article