इलेक्शन

Timesnow Navbharat ETG, Punjab Exit Poll 2024: पंजाब में 13 सीटों पर महामुकाबला, जानें क्या कह रहा एग्जिट पोल

Timesnow Navbharat ETG, Punjab Exit Poll 2024 Live Punjab Updates, पंजाब लोकसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल के नतीजे, Lok Sabha Election chunav 2024 Exit Poll ka Result: आज आखिरी चरण का मतदान खत्म हो गया है और मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल जारी कर दिया गया है। पंजाब में कुल 13 सीटें हैं। जानें कि एग्जिट पोल में पंजाब में किस पार्टी की बढ़त है।

Image

पंजाब का एग्जिट पोल।

Photo : Times Now Digital

Timesnow Navbharat ETG, Punjab Exit Poll 2024: आज लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान खत्म हो गया। मतदान खत्म होने के साथ ही एग्जिट पोल जारी कर दिया गया है। पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें हैं। आइए जानते हैं कि टाइम्स नाउ नवभारत ईटीजी एग्जिट पोल के अनुसार, पंजाब में किस पार्टी को बढ़त मिलती हुई दिख रही है। एग्जिट पोल के अनुमान में पंजाब में भाजपा को चार, आम आदमी पार्टी को चार और कांग्रेस को पाेंच सीटें मिलती दिख रही है। यानी कि भाजपा को पिछले चुनाव परिणाम की तुलना में पंजाब में बढ़त मिल सकती है। हालांकि, ये सिर्फ एग्जिट पोल है।

एग्जिट पोल में वोट प्रतिशत

आप- 28 प्रतिशत

भाजपा- 22 प्रतिशत

कांग्रेस- 30 प्रतिशत

अन्य- 20 प्रतिशत

पंजाब में कुल 328 उम्मीदवार मैदान में

आपको बता दें कि पंजाब में 13 लोकसभा सीटों पर 328 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें अलग-अलग पार्टियों के उम्मीदवार समेत निर्दलीय प्रत्याशी भी शामिल हैं। पंजाब में सभी सीटों पर भाजपा अकेले चुनाव लड़ रही है। साथ ही शिअद भी अकेले चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा आईएनडीआईए में शामिल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों पार्टियां पंजाब में अकेले-अकेले चुनाव लड़ रही है।

कैसा था 2019 लोकसभा चुनाव का परिणाम?

अगर पिछले चुनाव परिणाम की बात करें तो पंजाब में 2019 में कांग्रेस को आठ सीटें मिली थी। भाजपा को दो सीटों पर जीत मिली थी और अकाली दल ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके अलावा आप को एक सीट मिली थी।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article