Timesnow Navbharat ETG, Haryana Exit Poll 2024: आज लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान खत्म हो गया। मतदान खत्म होने के साथ ही एग्जिट पोल जारी कर दिया गया। हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटें हैं। आइए जानते हैं कि टाइम्स नाउ नवभारत ईटीजी एग्जिट पोल के अनुसार, हरियाणा में किस पार्टी को बढ़त मिल रही है। एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि हरियाणा में एनडीए को सात सीटें मिल सकती है। वहीं, इंडी गठबंधन को तीन सीटें मिल सकती है।
हरियाणा में 223 प्रत्याशी लड़ रहे हैं चुनाव
बता दें कि हरियाणा में छठे चरण में 25 मई को वोटिंग हुई थी। हरियाणा में इन 10 सीटों के लिए कुल 223 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे थे। हरियाणा में भाजपा अपने दम पर सभी 10 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, कांग्रेस हरियाणा की 10 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि आम आदमी पार्टी एक सीट पर चुनाव लड़ रही है।
एग्जिट पोल में वोट प्रतिशत
भाजपा- 48 प्रतिशत
कांग्रेस- 37 प्रतिशत
आप- चार प्रतिशत
कैसा था 2019 का परिणाम?
बता दें कि हरियाणा में 2019 लोकसभा चुनाव परिणाम में भाजपा ने एक तरफा जीत दर्ज की थी। भाजपा ने हरियाणा की सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, यहां किसी अन्य दल का खाता तक नहीं खुल सका था।
