इलेक्शन

Timesnow Navbharat ETG, Hyderabad Exit Poll 2024: हैदराबाद में भाजपा को हो सकता है नुकसान, माधवी लता के लिए बुरी खबर

Timesnow Navbharat ETG, Hyderabad Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल जारी कर दिया गया। टाइम्स नाउ नवभारत ईटीजी एग्जिट पोल के अनुसार, तेलंगाना की हैदराबाद लोकसभा सीट पर भाजपा को नुकसान हो सकता है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

Timesnow Navbharat ETG, Hyderabad Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल जारी हो गया। टाइम्स नाउ नवभारत ईटीजी एग्जिट पोल में बताया गया है कि तेलंगाना की हैदराबाद लोकसभा सीट पर भाजपा को नुकसान हो सकता है। एग्जिट पोल के अनुसार, हैदराबाद लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता को नुकसान सहना पड़ सकता है और उन्हें हार का सामना करना पड़ सकता है। इस सीट पर असदुद्दीन ओवैसी को जीत मिल सकती है।

तेलंगाना में भाजपा को नौ सीटें मिलने का अनुमान

टाइम्स नाउ नवभारत ईटीजी एग्जिट पोल के अनुसार, तेलंगाना में भाजपा को नौ, कांग्रेस को छह से सात और एआईएमआईएम को एक सीट पर जीत मिलती दिख रही है। वहीं, बीआरएस का खाता नहीं खुल सकता है। फिलहाल हैदराबाद सीट पर ओवैसी का कब्जा है।

माधवी लता को हो सकता है नुकसान

बता दें कि हैदराबाद से भाजपा ने माधवी लता को अपना उम्मीदवार बनाया था। माना जा रहा है कि माधवी लता और असदुद्दीन ओवैसी के बीच कड़ी टक्कर होगी। हालांकि, एग्जिट पोल के मुताबिक, माधवी लता यहां से हार सकती है और ओवैसी अपनी जीत बरकरार रख सकते हैं।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article