चुनावी महासंग्राम का सबसे बड़ा कवरेज; Times Network कल Times Now और Times Now नवभारत पर दिखाएगा मेगा एग्जिट पोल

Times Network Exit Poll Coverage: कल टाइम्स नेटवर्क अपने एग्जिट पोल में जमीनी रिपोर्टिंग,डेटा एनालिटिक्स और विशेषज्ञों की राय के जरिए दर्शकों को 4 मई को आने वाले नतीजों से पहले चुनावी रुझानों की झलक देगा।

Times Network Exit Poll Coverage: कल बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग पूरी होने के साथ ही पांचों चुनावी राज्यों के एग्जिट पोल आ जाएंगे। उससे पहले देश के प्रमुख न्यूज नेटवर्क 'टाइम्स नेटवर्क' ने विधानसभा चुनावों को लेकर अपने व्यापक चुनावी कवरेज के अगले चरण की घोषणा कर दी है। नेटवर्क ने बताया कि 29 अप्रैल को चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के लिए बहुप्रतीक्षित JVC Exit Poll प्रसारित किया जाएगा। यह विशेष प्रसारण Times Now और Times Now नवभारत पर लाइव दिखाया जाएगा।

exit poll

Times Network कल Times Now और Times Now नवभारत पर दिखाएगा मेगा एग्जिट पोल

Times Now पर यह मेगा कवरेज शाम 5 बजे से शुरू होगा,जबकि Times Now नवभारत पर एग्जिट पोल्स का प्रसारण शाम 4 बजे से शुरू किया जाएगा। एग्जिट पोल्स के इस मेगा कवरेज के सह प्रायोजक वेदांता और जिंदल स्टेनलेस हैं।

End of Feed