पहले आतंकी घटना होते ही आजमगढ़ का होता था जिक्र, अब बदल चुकी है तस्वीरः सीएम योगी

  • Agency by: Agency
  • Updated May 16, 2024, 04:06 PM IST

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को आजमगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ को बदनाम करने वाले आज बेनकाब हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में यहां की तस्वीर बदल चुकी है।

आज आजमगढ़ वासियों का सम्मान बढ़ाLok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को 10 वर्ष पहले देश के सामने पहचान और विश्वास का संकट होने का दावा करते हुए कहा कि तब हर एक व्यक्ति पर सुरक्षा का खतरा मंडरा रहा था एवं विकास कार्य ठप हो चुके थे, क्योंकि कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी थी।

CM Yogi in Azamgarh

आजमगढ़ में सीएम योगी।

आजमगढ़ की बदल चुकी तस्वीरः सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि देश और दुनिया में आतंकी घटना होने पर उसके तार आजमगढ़ से जोड़े जाते थे और उसे बदनाम किया जाता था। पिछले 10 वर्षों में हमने बदलते हुए भारत को देखा है। हम एक नये भारत का दर्शन कर रहे हैं, जिसमें दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है, सीमाएं सुरक्षित हुई हैं, आतंकवाद-नक्सलवाद पर प्रभावी अंकुश लगा है। ये सब मोदी की गारंटी से हुआ है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां फरिया-निजामाबाद रोड के लालगंज लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मौजूद रहे।

End of Feed