हैदराबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माधवी (Madhavi Latha) लता एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है सामने आए इस वीडियो में वह मतदान केंद्र पर मतदान के लिए बैठी महिलाओं के वोटर आईडी चेक करती नजर आ रही हैं वहीं खास बात ये कि इस दौरान माधवी लता महिलाओं से उनका बुर्का हटवाकर भी देख रही हैं इसे लेकर विवाद छिड़ गया है।
हैदराबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माधवी लता
वहीं इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद माधवी लता के खिलाफ हैदराबाद के मलकपेट पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है, यह केस आईपीसी की धारा 171सी, 186, 505(1)(सी) और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 132 के तहत दर्ज हुआ है।
वहीं माधवी लता ने न्यूज एजेंसी 'एएनआई' से कहा है कि 'मैं प्रत्याशी हूं और कानून के मुताबिक मुझे अपने क्षेत्र के मतदाताओं के वोटर आईडी कार्ड और उन्हें फेस मास्क के बिना देखने का अधिकार है और मैंने काफी विनम्रता के साथ उनसे निवेदन किया। मैंने उनसे कहा कि क्या मैं आईडी कार्ड के साथ आपको भी देख सकती हूं...
10 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान हो रहा है
गौर हो कि 13 मई को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान हो रहा है इसमें हैदराबाद सीट पर भी वोट डाले जा रहे हैं। यहां से बीजेपी ने माधवी लता को मैदान में उतारा है वहीं एआईएमआईएम प्रमुख और यहां से मौजूदा सांसद असदुद्दीन ओवैसी से उनकी टक्कर है।
