Bihar Election: तेजस्वी यादव ने उठाया रिजर्वेशन का मुद्दा; बोले- लोगों का 65% आरक्षण खा गए हैं प्रधानमंत्री

बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने 17 महीने की महागठबंधन सरकार के दौरान लागू किए गए 65% आरक्षण को लेकर NDA को घेरा और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर चुप हैं।

Tejashwi On Reservation: बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार का आज आखिरी दिन है। दूसरे चरण के लिए प्रचार आज शाम 6 बजे समाप्त हो जाएगा। इसी बीच बर्थडे बॉय, आरजेडी नेता और महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है। तेजस्वी ने 17 महीने की महागठबंधन सरकार के समय में 65 फीसदी आरक्षण के मुद्दे को लेकर NDA को घेरने की कोशिश की, साथ ही उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता महागठबंधन को पर्याप्त वोट दे रही है।

tejashwi yadav latest news

मीडिया से बात करते तेजस्वी (स्क्रीनग्रैब: PTI)

तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि गठबंधन की 17 महीने की सरकार ने बिहार में नए आरक्षण का ऐतिहासिक फैसले के साथ एक ठोस आधार दिया, लेकिन केंद्र सरकार और पीएम इस मुद्दे पर बिल्कुल चुप हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री लोगों का 65% आरक्षण 'खा गए' हैं और अब जनता के असली सवालों से ध्यान हटाने का प्रयास हो रहा है।

End of Feed