तेजस्वी यादव के मछली खाने वाले Video से किसे लगी 'मिर्ची'? चैत्र नवरात्र को लेकर BJP ने कसा तंज तो दिया ये जवाब

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 10, 2024, 04:44 PM IST

Bihar Politics: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने चैत्र नवरात्र में मछली खाते हुए वीडियो पोस्ट किया। जिसे भाजपा ने नया मुद्दा बना दिया है और उन पर निशाना साधा है। इस वीडियो में तेजस्वी और VIP के मुकेश सहनी एक हेलीकॉप्टर में बैठ कर भोजन करते नजर आ रहे हैं।

Lok Sabha Chunav: लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान अब जोर पकड़ चुका है। तापमान में हो रही वृद्धि और चुनाव प्रचार की व्ययस्तता को लेकर नेता भी परेशान हैं। ऐसे में राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी प्रचार में अपनी ताकत झोंक दी है। तेजस्वी ने इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो वे खुद वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी के साथ मछली और रोटी खाते दिख रहे हैं। भाजपा ने अब इस वीडियो के जरिए निशाना साधा है। भाजपा ने कहा है कि यह लालू परिवार के लिए नई बात नहीं है।

Tejashwi Yadav Eating Fish

तेजस्वी यादव ने मुकेश सहनी के साथ हेलीकॉप्टर में खाई मछली।

मछली खाने का वीडियो किया शेयर

तेजस्वी ने नवरात्र के पहले दिन सोशल मीडिया पर मछली खाने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'चुनावी भागदौड़ एवं व्यस्तता के बीच हेलीकॉप्टर में भोजन।' वीडियो में वो हेलीकॉप्टर में वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के साथ भोजन करते हुए नजर आ रहे हैं। लंच के दौरान तेजस्वी और सहनी मछली खाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में तेजस्वी को कहते सुना जा सकता है कि चुनावी माहौल की बीच उन्हें खाने के लिए जो 10-15 मिनट मिलते हैं, उसी में वो खाना खाते हैं।

End of Feed