Bihar Election: '20 महीने में हर परिवार को सरकारी नौकरी...' चुनाव से पहले तेजस्वी ने खेला पुराना दांव; 10 बड़ी बातें

Bihar Election 2025: राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार चुनाव 2025 के संदर्भ में बड़ा ऐलान किया है. पटना में एक प्रेस वार्ता के दौरान तेजस्वी ने कहा कि आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस विशेष है। चुनाव का शंखनाद हो चुका है। तेजस्वी ने कहा कि आज यह लोग बेरोजगारी भत्ता देने की बात कर रहे हैं नौकरी देने की बात नहीं कर रहे।

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने युवाओं और रोजगार को लेकर बड़ा वादा किया है। उन्होंने कहा कि वो जुमलेबाजी नहीं, बल्कि वादों को पूरा करने में विश्वास रखते हैं।

tejashwi yadav

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव ने रोजगार को लेकर बड़ा ऐलान किया।(फोटो सोर्स: PTI)

आइए 10 प्वाइंट में पढ़ें कि तेजस्वी ने क्या-क्या कहा?

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने सबसे बड़ा वादा किया है कि अगर उनकी सरकार बनती है तो हर घर में सरकारी नौकरी दिलवाएंगे। तेजस्वी यादव ने इस वादे को केवल घोषणा नहीं, बल्कि अपना 'प्रण' बताया है। उन्होंने कहा कि बिहार में अब नौकरी का नवजागरण होगा।

End of Feed